News in Brief

Jaipur: जयपुर ग्रामीण सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन ने सांसद शुक्रवार क्षेत्र के दौरे पर रहे. राठौड़ ने इस दौरान कहा कि रंजिता कोली पर हुए हमले की कड़ी भर्तसना करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार संवेदनहीन है. राजस्थान सरकार ने प्रदेश को महिला अपराधों में नंबर वन पर पहुंचा दिया और दलित अत्याचारों में नंबर दो पर है जो कि शर्मनाक है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आचरण ही ऐसा है, जब उनकी खामियों को उजागर किया जाता है तभी हमले जैसी घिनोनी हरकत होती है. सांसद ने कहा कि पिछले कई दिनों से रंजिता कोली अपने लोकसभा क्षेत्र में जनसेवा के साथ सीएचसी की अव्यवस्थाओं को उजागर कर रही थी, राजस्थान सरकार की ‘कोरोना टेस्टिंग बंद मुद्दे‘ को उजागर किया जिसके चलते बदमाशों ने ईंट सरियों से हमला किया.

सांसद ने कहा कि एक दलित महिला सांसद पर इस तरह का हमला होना कांग्रेस सरकार की कानून-व्यवस्था पर प्रश्न चिहन खड़ा करता है. उस घटना के बाद भरतपुर कलेक्टर उनका फोन नही उठाते और पुलिस को आने में 45 मिनट लग जाते यह कैसी कानून-व्यवस्था है. 

वहीं, कर्नल राज्यवर्धन ने कहा प्रदेश में कानून-व्यवस्था बर्बाद हो गया है. जब एक सांसद पर इतना बड़ा हमला होता है और अभी तक अपराधी गिरफ्त से बाहर है तो यहां कैसे आम महिला सुरक्षित रह सकती हैं. एक दिन पहले राजधानी में भूख से बिलखती महिला से गैंगरेप घटना ने हम सबको झकझोंर कर दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार चुप है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) व प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी चुप हैं, ऐसा लग रहा है जैसे सरकार ने महिला अपराधों को लेकर मुंह पर टेप लगा लिया हो. इस सरकार में अपराधियों के हौसलें बुलंद हैं और आम आदमी भयभीत है. 

जयपुर ग्रामीण के लिए कर्नल राज्यवर्धन ने कहा विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में अपराधियों ने महिलाओं पर हमला किया, इसमें तीन महिलाओं को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया. जिसमें से एक महिला का हाथ काट दिया गया है.  

कर्नल राज्यवर्धन ने पुलिस-प्रशासन को अपराधियों का तुरंत गिरफ्तार करने के लिए कहा है. साथ ही अस्पताल प्रशासन से बात करके घायल महिलाओं को उचित चिकित्सा मिले इसके लिए हर संभव मदद की. 

(इनपुट-अमित यादव)