News in Brief

Bharatpur: भरतपुर में शुक्रवार को अपने निजी क्लीनिक से कार में सवार होकर हीरादास बस स्टेंड की तरफ कहीं जा रहे डॉक्टर दंपत्ति की हथियारों से लैस बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. डॉक्टर दंपति की हत्या करने वाले बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

यह भी पढ़ें- Bharatpur में अपराधी बेखौफ, सरेआम चिकित्सक दंपति की गोली मारकर हत्या

वहीं, इस हत्या को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, भरतपुर में जिस डॉक्टर दंपति की सरेआम हत्या हुई, उसके भी हाथ गुनाहों से रंगे हुए थे. भरतपुर आईजी ने खुलासा किया हैं कि ये मृतक डॉक्टर दंपति डबल मर्डर केस में जेल की सजा काट चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- Dholpur News: 61 साल की वृद्धा की पीट-पीट कर हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टर दंपति का क्राइम कनेक्शन
जानकारी के मुताबिक, दीपा नाम की लड़की से डॉ. सुदीप गुप्ता के प्रेम संबंध थे, जिसे एक छह साल का बच्चा भी था. डॉक्टर ने प्रेमिका को रहने के लिए सूर्या सिटी में एख विला भी दिया था. इस बात का जैसे ही डॉक्टर सुदीप गुप्ता की पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता को लगी, वो आग बबूला हो गई. डॉक्टर सुदीप गुप्ता की पत्नी और उनकी मां इस संबंध के खिलाफ थी. साल 2019 में डॉक्टर दंपति ने सूर्या सिटी के अंदर घर में आग लगाकर दीपा और उसके बेटे की जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी. 

मृतका की बहन ने दर्ज करवाया था केस
मृतक दीपा की बहन ने डॉक्टर दंपति के खिलाफ बहन और भतीजे की हत्या का मामला दर्ज करवाया था. इस मामले में डॉक्टर दंपति और उसकी मां जेल भी काट चुके थे लेकिन वर्ष 2020 में तीनों जमानत पर रिहा होकर आ गए थे. पुलिस इस प्रकरण में हत्या के प्रकरण में पुलिस पूर्व में चालान पेश कर चुकी थी. अब कोर्ट में ट्रायल चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, बहन की हत्या से नाराज उसके बाई ने डॉक्टर दंपति को गोली मारकर हत्या कर दी.