News in Brief

Patna: ओडिशा और बंगाल में तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़े चक्रवाती तूफान का असर बिहार के कई जिलों में देखा जा रहा है. चक्रवात तूफान के चलते बिहार में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से सूबे के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. 

कोरोनावायरस के संक्रमण काल में राज्‍य के सबसे बड़े कोविड अस्‍पताल पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल सहित राज्‍य के कई अस्‍पतालों में भी पानी घुस गया है. पेड़ आदि गिर गए हैं. पटना सहित कई जगह पर बिजली का आंख मिचौली का खेल जारी है. तूफान का वायु, रेल व सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है.

इन सब हालातों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर परोक्ष रूप से सरकार को निशाने पर लिया है. तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि ‘थोड़ी सी भी भारी बारिश और पूरा पटना पानी में डूब जाता है जिससे आम जनजीवन खतरे में पड़ जाता है. यही हाल बिहार के हर शहर का है.’

u1

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि ‘नागरिक सुविधाएं नहीं! जल निकासी और सफाई की कोई परवाह नहीं! कोने-कोने में कूड़े के ढेर! कोई आश्चर्य नहीं कि बिहार के शहर सबसे प्रदूषित और गंदे हैं!’

वहीं, इससे पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के एक वीडियो को शेयर कर नीतीश और बीजेपी की सरकार पर सीधा हमला किया था. 

u2

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘इसका जिम्मेवार विपक्ष है क्योंकि प्रदेश में 16 वर्षों से NDA की सरकार है. जहां जल जमाव हो रहा है 35 वर्षों से वहां के जनप्रतिनिधि बीजेपी के विधायक, सांसद, मंत्री और उपमुख्यमंत्री रहे है. सनद रहे है इन क्षेत्रों के मतदाता सबसे अधिक शिक्षित है लेकिन जाति-धर्म को प्राथमिकता देते है.’