
Darbhanga: कोरोना (Corona) महामारी में अनाथ और लाचार लोगों को मेडिकल सुविधा से लेकर खाने-पीना और मृत्यु के बाद सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार तक की मदद पहुंचाने वाले स्वयंसेवी संगठन कबीर सेवा संस्थान (Kabir Seva Sansthan) की तारीफ चारों ओर हो रही है. इस संस्थान को देश-दुनिया से मदद पहुंच रही है.
इसी कड़ी में कबीर सेवा संस्थान को अमेरिका और फ्रांस से ऑक्सीजन कंसेंटेटर सहायता के तौर पर मिले हैं. इससे संस्थान कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में मदद कर सकेगा.
ये भी पढ़ेंः बिहार के इस अस्पताल में दहशत में डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मी, कहा-मौत के साए में जी रहे हैं हम!
इधर, कबीर सेवा संस्थान के सदस्य नवीन सिन्हा ने कहा कि ‘संस्थान को फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन, यूएसए से बिजली और गैस से चलनेवाला शवदाह संयत्र देने की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही जयपुर फ्रूट अमेरिका के प्रेम भंडारी और इनसीड टीम फ्रांस के संजय झा की ओर से तत्काल दो ऑक्सीजन कंसेंटेटर दिए गए हैं.’
यह कंसेटेटर हवाई मार्ग से संस्थान के दरभंगा कार्यालय तक पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि ‘यह ऑक्सीजन कंसेंटेटर बिना बिजली से स्वयं ऑक्सीजन बनाकर मरीज को सांस लेने की प्रारंभिक दिक्कत का निदान करेंगे.
वहीं, नवीन सिन्हा ने कहा कि ‘संस्थान की बैठक में दोनों संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही, तत्काल इसकी स्थायी व्यवस्था होने तक मरीजों के घर तक इस ऑक्सीजन कंसेंटेटर को निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया.’ उन्होंने कहा कि ‘ऑक्सीजन की ज्यादा डिमांड होने पर यह सहायक होंगे.’
ये भी पढ़ेंः बिहार के इस अस्पताल को मिलेगा 50 लाख का इनाम, वजह जान आपको भी मिलेगा ‘सुकून’
उन्होंने कहा कि ‘इस सेवा के लिए कबीर सेवा संस्थान के मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर- 7857073342 पर संपर्क किया जा सकता है.’ उन्होंने कहा कि ‘संस्थान में पहले से डेड बॉडी फ्रीजर और ऑक्सीमीटर की निःशुल्क व्यवस्था है और अब ऑक्सीजन कंसेंटेटर की निःशुल्क सेवा भी इसमें जुड़ गई है.’
(इनपुट-मुकेश)
