News in Brief

Jaipur : नौतपा शुरू होने के साथ ही प्रदेश में जो भीषण गर्मी का दौर हुआ था वह अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. प्रदेश के 15 जिलों में जहां दिन का तापमान 42 डिग्री को पार दर्ज कर चुका है, तो वहीं आधा दर्जन जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है. श्रीगंगानगर में बीते 24 घंटों में 47.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म दिन (Summer) दर्ज किया गया. इसके साथ ही बीकानेर को चूरू में भी दिन का तापमान 46 डिग्री के पास पहुंच चुका है.

यह भी पढ़ें- पिघलने लगी मंत्री Harish Chaudhary और MLA Hemaram Chaudhary के बीच जमी सियासी बर्फ!

भीषण गर्मी और उमस के साथ ही अब लू के थपेड़ों ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का जान है की बीते दिन सबसे ज्यादा तापमान (Weather Update) गंगानगर में दर्ज किया गया है. पिछले 24 घण्टे में गंगानगर में 47.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. साथ ही बीकानेर संभाग सहित  आस पास क्षेत्रो में हिट वेव और गर्मी का असर देखने को मिला है. इसके साथ ही हिट वेव का असर अगले 24 से 48 घन्टे में राजस्थान में उत्तर पश्चिमी के बीकानेर ,चुरू ,गंगानगर ,शेखावटी क्षेत्रो में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है.

इसके साथ ही कुछ हिस्सों में मौसम (Weather Alert) बदलने के साथ ही लोगों को गर्मी से हल्की राहत भी मिल सकती है. आगामी 31 मई से राजस्थान के कई शहरों में तेज हवाओं का असर जयपुर, अजमेर, बीकानेर ,भरतपुर संभाग के जिलों में दिखने को मिलेगा व हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके साथ ही गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पूर्वी राजस्थान में येलो, तो पश्चिमी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

झुंझुनू, सीकर में लू चलने चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ के जिलों में सीवियर हीटवेव की संभावना है. बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर के जिलों में लू चलने की संभावना मौसम विभाग जताइ है. पश्चिमी राजस्थानी कई जिलों में धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है. 2 मई तक प्रदेश के तमाम जिलों में येलो भी जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें- Jaipur: मंदिरों में पूजा के दौरान बंद करवाए गए ‘लाउडस्पीकर’, अब मामले ने पकड़ी तूल