News in Brief

Patna: कोरोना की वैक्सीन जहां एक तरफ लोगों के लिए जीवन रक्षक है तो वहीं इस वैक्सीन को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है. राहुल गांधी लगातार वैक्सीन को लेकर ट्वीट कर रहे है, तो तेजस्वी यादव बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ट्वीट कर रहे हैं. इस बीच इन दोनों नेताओं को अजय आलोक ने ट्वीट कर एक अलग तरीके से जवाब दिया है.

जेडयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि ‘जो पब्लिक डोमेन में है और जनता के प्रति जबाब देह है, संविधानिक पदों पर है और सार्वजनिक जीवन में है, उन लोगों को एक सार्थक संदेश जनता को देना चाहिए और उनको अपना सर्टिफिकेट जनता को जारी करना चाहिए कि उन्होंने अपना वैक्सीनेशन करवा लिया है. जैसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है.’

अजय आलोक ने आगे कहा कि ‘तमाम विपक्षी दल के नेता चाहे राहुल गांधी हो या तेजस्वी यादव, ये लोग अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जारी करें ताकि उनके समर्थकों में यह संदेश जाए कि उन्होंने अपना वैक्सीनेशन करा लिया है और उन्हें वैक्सीनेशन पर भरोसा है. सिर्फ वैक्सीनेशन की कमी का रोना रोने से कुछ नहीं होगा. जिस-जिस ने भी वैक्सीन ले ली है उन्हें बाकी लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए. ऐसे में अगर वह सर्टिफिकेट जारी नहीं करते हैं तो जनता समझ जाएगी की नौटंकी कौन कर रहा है.’

ये भी पढ़े- जलजमाव पर तेजस्वी का सरकार पर हमला, कहा-बिहार के शहर सबसे प्रदूषित और गंदे!

वहीं, अजय आलोक के बयान पर RJD के पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि ‘अजय आलोक कि बातों का कोई वजूद नहीं है. अजय पहले यह बताएं कि नीतीश कुमार ने जो वैक्सीन ली हैं और उन्हें जो सर्टिफिकेट मिला है उसमें नरेंद्र मोदी की तस्वीर है. JDU के कितने लोग नरेंद्र मोदी के चेहरा को लेकर घूम रहे हैं, पहले JDU के लोग सर्टिफिकेट दिखाने का काम करें. बरगलाने से कुछ नहीं होगा वैक्सीन की कमी बिहार में है और नीतीश कुमार की सरकार साथ ही भारत सरकार पूरी तरह से फेल है. जेडीयू और बीजेपी के प्रवक्ता रास्ते से भटकाना बंद करें और बिहार की जनता को बचाने का उपाय करें, वैक्सीन लाने का उपाय करें.’

इधर, कांग्रेस के MLC प्रेम चन्द्र मिश्रा ने अजय आलोक के बयान पर कहा कि ‘राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने कभी भी वैक्सीन के खिलाफ कुछ नहीं बोला है. राहुल गांधी ने फिर एक बार कहा है कि सरकार को वैक्सीनेशन पर ध्यान देना चाहिए और लोगों को वैक्सीनेशन कराना है. एनडीए के लोग सुनते कुछ और है और बयान कुछ और देते हैं. ये सब बयान देने की बजाय JDU को नेताओं को यह बताना चाहिए कि बिहार में जो अस्पतालों की स्थिति है उसमें कब तक सुधार होगा.’

प्रेमचंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि ‘वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मांगने वाले अजय आलोक होते कौन हैं. JDU के किन- किन नेताओं ने टीका लिया है पहले उसकी फोटो डालें.’

बीजेपी के विधायक संजीव चौरसिया ने अजय आलोक के बयान पर कहा कि ‘विपक्ष के लोग वैक्सीन के मुद्दे पर जो हाय तौबा मचा रहे हैं, वैक्सीन की उपलब्धता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं, वे लोग अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जारी करें.’

‘राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और भी जो नेता है वह सर्टिफिकेट जारी कर जनता को बताने का काम करें क्योंकि वैक्सीन के नाम पर यह लोग भ्रम जाल पैदा कर रहे हैं. लेकिन देश में पूरी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है. विपक्ष हाय तौबा ना करें बल्कि खुद अपना प्रमाण जारी करके जनता को दिखाएं.’