News in Brief

Danapur: दानापुर के फुलवारीशरीफ के गौनपुरा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार की देर रात जंगली कुत्तों के झुंड ने बाड़े में बंद भेड़ों के झुंड पर हमला बोल दिया.

इस हमले के दौरान कुत्तों ने 50 से अधिक भेड़ों को काट खाया जिसके कारण दर्जनों भेड़ों की मौत हो गई.

वहीं, भेड़ों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके मालिक और गांव वालों ने मिलकर कुत्तों को खदेड़ दिया. घटना को लेकर भेड़ों के मालिक सुकू भगत ने बताया कि ‘बीती रात लगभग 12:00 बजे जंगली कुत्तों के एक झुंड ने उनके भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया और उन्हें काटना शुरू कर दिया.’

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन की वजह से संक्रमण घटा, चिकित्सा सुविधा का कोई योगदान नहीं: प्रेमचंद मिश्रा

मालिक सुकू भगत ने बताया कि हमले के दौरान दर्जनों भेड़ों की मौत हो गई है वहीं कुछ भेड़ गंभीर रूप से घायल है.’

इधर, घटना की सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी गई. जिसके बाद शनिवार की सुबह फुलवारीशरीफ थाने के पदाधिकारी दल बल के साथ गौनपुरा गांव पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की.

(इनपुट- इश्तियाक खान)