News in Brief

Baran: जिले के सीसवाली, छबड़ा, छीपाबड़ौद, सारथल, अटरू, हरनावदाशाहजी, समेत कई कस्बे में हुई बारिश से मुख्य बाजार की सड़कों पर भरा पानी भर गया और मकानों के टीन-छप्पर उड़ गए. लाइट के पोल टूटकर गिर गए तो पेड़ भी टूटकर जमीन पर गिर गए.

यह भी पढ़ें- Rajasthan में Cyclone Tauktae ने दिखाया असर, 1 बालिका की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

वहीं, पाठेडा गांव में खेत पर काम कर रहे किसान के ऊपर पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे दबने के कारण किसान की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- कोरोना काल में 9 दिन रुलाएगी प्रचंड गर्मी! बढ़ेगा बीमारियों का खतरा

छीपाबड़ौद कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों के काफी नुकसान हुआ. कस्बे के आखाखेड़ी रोड पर बिजली का पोल टूटकर गिरने से शिक्षक मोहनलाल मीणा की कार क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं करनाल जागीर गांव में कच्चे मकानों में लगे टीन-छप्पर उड़ गए. कई जगह पेड़ उखड़ गए.

तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश 
सकतपुर कस्बे सहित आसपास गांवों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक बेर के आकार के ओले भी गिरे. आंधी से कई घरों के टीन-छप्पर उड़ गए और कई पेड़ टूट गए. टीन-छप्पर उड़ने से कई ग्रामीणों के सामान भीगकर खराब हो गए हैं, जिसके कारण ग्रामीणों के नुकसान हुआ है. बारिश से जगह-जगह पर जलभराव हो गया. तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

मृतक को मिलेगा मुआवजा
पाठेड़ा गांव में किसान कमलकिशोर सुमन तीन साथियों के साथ खेत पर था. वहां से घर पर आ रहा था. उस समय तेज आंधी और बारिश आ गई. बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इस दौरान पेड़ की डाली टूटकर गिरी. पेड़ की डाली से दबकर कमल की मौके पर ही मृत्यु हो गई. सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना के बारे में कलेक्टर को अवगत करा दिया है. मृतक आश्रितों को मुआवजा संबंधित कार्रवाई जल्दी पूरा कर देंगे. शव जिला अस्पताल मोर्चरी में रखा है, जहां आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

Reporter- Ram Mehta