
Patna: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में रविवार को केंद्र में बीजेपी सरकार के सात साल पूरे हो गए है. इसी के चलते बीजेपी देश के एक लाख गांव में कोरोना (Corona) से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाएगी.
कोरोना संकट के चलते बीजेपी ने केंद्र की सत्ता में अपने 7 साल पूरे करने का जश्न नहीं मनाने का फैसला लिया है. पार्टी कार्यकर्ताओं को 30 मई से लोगों की मदद के लिए अभियान चलाने काआदेश दिया गया है. इस पर विपक्ष ने नेता बीजेपी के इस फैसले पर पर तरह- तरह के बयानों से हमला कर रहे है.
ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार की 7वीं सालगिरह पर RJD ने जारी किया पोस्टर, कहा- ‘मोदी तेरे सात साल में जनता हुई बेहाल’
बीजेपी के कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा (Premchand Mishra) का बयान आया है. उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी नेता खुद की बनाई कोरोना गाइडलाइन को तोड़ रहे हैं और BJP आपदा के अवसर खोजती रहती है.’ साथ ही उन्होंने कहा कि ‘इस कोरोना काल में गांवों में भोजन देने से संक्रमण बढ़ेगा.’ वहीं, उन्होंने कहा कि ‘उनका नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से अनुरोध है BJP के कार्यक्रम पर तुरंत रोक लगाएं.’
वहीं, आरजेडी (RJd)प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने कहा कि ‘कोरोना काल मे जब लोगों को बीजेपी की जरूरत थी, तब बीजेपी के नेता गायब थे. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘ आज बीजेपी नेता जश्न-उत्सव मना रहे हैं. आखिर किस मुहं से लॉकडाउन में यह उत्सव मनाया जा रहा है और BJP ही कोरोना संक्रमण फैला रही हैं.’
इधर, इन बयानों पर बीजेपी नेता ने कहा कि ‘हम कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सेवा देंगे. सभी कार्यकर्ता विधायक दो-दो गांव तक जाएंगे और कोरोना से बचाव के सामान लोगों को उपलब्ध कराएंगे.’
जेडीयू (JDU)नेता डॉ सुनील (Dr. Sunil) ने कहा कि बीजेपी की यह पहल सकारात्मक है. इस पहल से कोरोना के दौर में लोगों को राहत मिलेगी. वहीं, उन्होंने कहा कि ‘विपक्ष नकारात्मक राजनीति न करें. नेता प्रतिपक्ष तो सिर्फ ट्वीट तक ही सीमित हैं.’
