

Buxar: डुमराव अनुमंडल के काजीपुर पंचायत में बार डांसर का डांस देखने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) की धज्जियां उड़ाए जाने का एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है. इस दौरान बार डांसर का डांस देखने के लिए उमड़ी भीड़ के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई है.
ये भी पढ़ेंः बिहार: Lockdown में कोरोना पर काबू! 24 घंटे में 1491 नए पॉजिटिव केस
एक तरफ यहां जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोगों से कोरोना (Corona) संक्रमण के मद्देनजर तमाम सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण अनुपालन करने की अपील की जा रही है. वहीं, राज्य सरकार के द्वारा संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है.
इसके बावजूद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए तमाम दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, डुमरांव अनुमंडल के सिमरी प्रखंड के काजीपुर पंचायत में एक शादी समारोह के दौरान बार डांसर के डांस का आयोजन भी किया गया था.
यहां बार डांसर का डांस को देखने उमड़ी भीड़ के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से उल्लंघन किया गया. कई लोग तो बगैर मास्क के देखे गए. ऐसे में जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के द्वारा संक्रमण के मामलों को कम किए जाने के तमाम प्रयास पूरी तरह से विफल हो सकते हैं और संक्रमण का विस्फोट हो सकता है.
ये भी पढ़ेंः बिहार में लगेगा Lockdown 4? सोमवार को CM नीतीश कुमार लेंगे बड़ा फैसला
सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने एवं बगैर मास्क के एक दूसरे के काफी करीब बैठने से संक्रमण के बढ़ने का खतरा व्याप्त हो जाता है. फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.
(इनपुट-रवि मिश्रा)

