News in Brief

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बार पशुओं को बचाने की मुहिम में आगे आए हैं. उन्होंने इस बार समंदर में प्लास्टिक प्रदूषण (Plastic Pollution) को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है.

समुद्री कछुओं को बचाने की मुहिम

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक तरफ सफेद रंग का प्लास्टिक (Plastic) दिख रहा है, दूसरी तरफ इसी कलर की जेली फिश (Jellyfish) नजर आ रही है. हिटमैन ने लोगों से कहा, ‘देखिए ये दोनों चीजें बिलकुल एक जैसी लग रही है. अब अब मान लीजिए कि आप एक समुद्री कछुए (Sea Turtle) हैं. 
 

समुद्र में प्लाटिक प्रदूषण

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस बात पर जोर दे रहे हैं समंदर में प्लाटिक प्रदूषण (Plastic Pollution in Sea) काफी बढ़ गया है, जिससे मरीन लाइफ (Marine Life) को काफी नुकसान पहुंच रहा है. अगर यही हाल रहा तो कई समुद्री जीव विलुप्त (Extinct) हो जाएंगे.

IPL के दौरान दिया संदेश

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के मैच के दौरान रोहित शर्मा के जूतों पर  ‘सेव द राइनो’ (Save The Rhino) का मैसेज लिखा हुआ था, जो गैंडो के बचाव के लिए एक अभियान है. रोहित शर्मा के जूतों पर  एक सींग वाले गैंडों की तस्वीर थी. इसके अलावा दूसरे मैच में उन्होंने जूतों पर समुद्री कछुए की तस्वीर लगाई थी और लिखा था प्लास्टिक मुक्त महासागार (Plastic Free Ocean).
 

turtle