News in Brief

नीलम पड़वार/कोरबा: कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमान में हुए एक 21 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कल तक जो हत्या ऑनर किलिंग का लग रहा था आज पुलिस इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ कि युवती का प्रेमी ही हत्यारा है. जिसने प्रेमिका की बेवफाई के चलते उसे मौत की नींद में सुला दी. पुलिस की जांच में आरोपी प्रेमी से कड़ी पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

बड़ी राहतः कोरोना से जान गंवाने वाले मीडियाकर्मियों के आश्रितों को इतने लाख देगी सरकार

प्रेमिका की बेवफाई नागवार था सरफिरे प्रेमी को
इस हत्या कांड में पुलिस की गहन जांच में जो तथ्य सामने आया है वह क्राइम पेट्रोल से भी अधिक संगीन तरीके से हत्या की घटना को अंजाम देना प्रतीत होता है. मामले का खुलासा करते कटघोरा SDOP सह DSP मुख्यालय रामगोपाल करियारे ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी दिगपाल दास गोस्वामी की बड़ी बेटी मृतिका कृष्णा कुमारी गोस्वामी का तुमान के आमाभाठा के युवक संजय चौहान के साथ पिछले 8 वर्षों से प्रेम संबंध था. युवती की दोस्ती संजय के अलावा अन्य लड़कों से भी थी. जिसमें कटघोरा निवासी नेमेंद्र देवांगन भी था. जिससे युवती मोबाइल में बातचीत व चैटिंग किया करती थी. जिसकी भनक कृष्णा के प्रेमी संजय को हो गई और संजय प्रेमिका कृष्णा से इस बात को लेकर नाराज़ था. प्रेमी संजय चौहान अपनी प्रेमिका को नेमेंद्र और अन्य लड़कों से बातचीत करने को मना किया करता था लेकिन युवती प्रेमी की बात मानने के बजाय उससे ब्रेकअप कर लेने की बात कहती थी. 

प्रेमिका के मोबाइल से खुद किया मैसेज
घटना की रात प्रेमी संजय चौहान मोबाइल से अपनी प्रेमिका को मिलने युवती के घर पहुंचा. वहां युवती से उसने कहा कि तू मझे धोखा दे रही है. तू किसी और लड़के से सम्बंध बना रही है. सुधर जा और अन्य लोगों से बात करना बंद कर साथ ही अपनी शादी  छोड़कर मेरे साथ भाग चल और मुझसे आर्य समाज में शादी कर ले नहीं तो मैं तुझे मार डालूंगा. फिर तकरीबन रात डेढ़ बजे वह युवती के मोबाइल से अपने मोबाइल व कटघोरा के युवक नेमेन्द्र के मोबाइल पर एक मैसेज करते हुए लिखता है कि “मुझे बचा लो, मेरे पिताजी मुझे मार डालेंगे” उसके बाद सरफिरा प्रेमी युवती के घर पर रखी साड़ी से उसका गला दबा कर उसे मार डालता है. घटना के वक्त घर के सभी सदस्य नींद में थे. सुबह जब मृतिका के पिता दिगपाल घर के पीछे बाड़ी में गए तो बेटी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी, गले में साड़ी लिपटी हुई थी तो उन्होंने मृतिका के गले से साड़ी के फंदे को हटाया और घटना की सूचना कटघोरा थाना में दी.

शादी की बात पर पिता से होता था विवाद, प्रेमी ने उठाना चाहा फायदा
जांच में पुलिस को यह जानकारी भी मिली की पिता दिगपाल दास गोस्वामी अपनी बेटी की शादी सूरजपुर में करना चाह रहे थे लेकिन बेटी इस शादी को लेकर इंकार कर रही थी. जिसे लेकर बाप-बेटी में अक्सर विवाद चलता रहता था. इस बात की जानकारी प्रेमी संजय को थी और इसी बात का फायदा उठाकर उसने मृतिका के पिता के खिलाफ मैसेज किया, जिससे पूरा गुनाह पिता की ऊपर आये.

MP Weather: भोपाल में तेज हवाओं के साथ गिरे ओले, इस तारीख को राज्य में दस्तक देगा मानसून

पिता को ही हत्यारा बनाया
हत्या की जांच में पहुंचे सायबर सेल व डॉग स्क्वायड ने भी मृतका के पिता को ही हत्यारा बनाया. सायबर सेल ने जांच में पाया की मृतिका के मोबाइल से मैसेज किया गया है. जिसमें लिखा गया था कि उसे उसके पिता से जान का खतरा है, और दिगपाल द्वारा सुबह मृतका के गले से साड़ी के फंदे को हटाना भी खोजी बाघा द्वारा दिगपाल को निशानदेही होना बताया गया था. जिसकी वजह से पुलिस द्वारा पिता-भाई और अन्य दो से पूछताछ की गई जिससे यह मामला ऑनर किलिंग का लगने लगा था.

ऐसे हुआ खुलासा
सायबर से मिली जानकारी के मुताबिक संजय अपना मोबाइल कभी बंद नहीं करता था और जब भी वो कृष्णा के घर जाता था तो भी मोबाइल लेकर जाता था लेकिन घटना के दिन उसका मोबाइल बंद था और वह मोबाइल लेकर नहीं गया. कृष्णा के मोबाइल से उसने खुद मैसेज नेमेन्द्र को भेजा ताकि हत्या का मामला पिता पर लगे, और पुलिस की पकड़ से दूर रहे.

WATCH LIVE TV