News in Brief

अंशुल मुकाती/ इंदौर: लॉकडाउन में एक ओर जहां आम जनता तक फल और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही है तो वहीं इन सब्जियों को उगाने वाला किसान भी परेशान है. इंदौर शहर के समीप गौतमपुरा में ही एक किसान को अपनी चार लाख की फसल पर ट्रैक्टर चलाना पड़ा. लॉकडाउन लगने की वजह से उसकी सब्जियां नहीं बिक पा रही थीं जिसके कारण उसने खुद फसल नष्ट कर दी. 

डेढ़ लाख रुपए खर्च कर तैयार हुई थी फसल
किसान महेश भूत ने मार्च में खेत में लौकी की फसल लगाने की शुरुआत की थी. उसे उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में फसल तैयार होने पर उसे अच्छा मुनाफा मिलेगा. लेकिन फसल की बोवनी के कुछ दिनों बाद ही लॉकडाउन लग गया. जब तक किसान की फसल तैयार होती, तब तक शहर में मंडिया भी बंद हो गईं. किसान ने दो बार लौकी की फसल को बेचने के लिए इंदौर की सब्जी मंडी ले भी गया, लेकिन नहीं बिकी. इसके बाद उसने इंदौर ले जाई गई सब्जी लोगों को मुफ्त में ही बाट दी. साथ ही किसान ने गांव में भी यह संदेश पहुंचाया की जिसे भी लौकी चाहिए वह मुफ्त में उनके खेत से ले जा सकता है. लोगों ने भी जमकर लौकी खाई, लेकिन फसल इतनी जबरदस्त थी कि काफी सारी लौकी अभी भी बच गई. खेत में ही सड़ने लगी थी. 

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनेगी ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना’, नि:शुक्ल शिक्षा के साथ मिलेगी ये

किसान को सोयाबीन के लिए अपना खेत तैयार करना था और लौकी पड़ी हुई थी. इसलिए अगली फसल की तैयारी के लिए किसान को मजदूर करके इन लौकी को हटाना पड़ा और इसके लिए खेत में ट्रैक्टर से लौकी की फसल को हटवाने का काम शुरू किया गया. फसल लगाने में किसान को लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा का खर्च आया था और इसके बाद तकरीबन चार लाख का मुनाफे की उम्मीद उसे थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण पूरी फसल किसी काम की नहीं रही. मूल ही नहीं मिला, मुनाफे की तो बात ही अलग है.

ऊंची जाति की थी प्रेमिका! रिश्तेदारों ने प्रेमी को बुलाकर पीटा, गंजा किया, जूतों की माला पहना जुलूस निकाला

इंदौर के आसपास के बड़ी संख्या में सब्जियां उगाते हैं किसान
इंदौर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में किसान सब्जियां उगाते हैं. यह किसान इन सब्जियों को इंदौर की मंडियों तक बेचकर अत्यधिक मुनाफा कमाते हैं, लेकिन जिले में लगे लॉकडाउन के कारण कई किसानों की फसल खेतों में ही खराब हो गई है. हालात यह है कि सब्जियां शहर में बिकने के लिए पहुंच नहीं पा रही हैं.

WATCH LIVE TV