News in Brief

नई दिल्ली. ABVV Bilaspur University Admit Card 2021: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने 2020-21 के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. जिन छात्र-छात्राओं ने बिलासपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, bilaspuruniversity.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

विवि की ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पूरा स्टेप्स दिया गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट बर्थ सहित अन्य पर्सनल डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी. वहीं, जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, वे विवि से संपर्क करके सही करवा लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की दिक्कत न हो.

विश्वविद्यालय की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक स्नातक पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीलिब और परा-स्नातक पाठ्यक्रमों एमए, एमएससी, एमकॉम और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा अंतिम वर्ष की परीक्षाओं जून 2021 माह के दौरान आयोजित की जानी हैं, वहीं, कुछ कोर्सेज की परीक्षाएं 1 जून से आयोजित की जाएंगी. 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 
1- सबसे पहले विवि की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
2- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट  कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
3- अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें.
4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा.
5- एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

WATCH LIVE TV