

मयूर शुक्ला/लखनऊ: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप बिजनेस सेवा की शुरुआत की है. सुविधा के जरिए देश के किसी भी कोने में रह रहे यूपी के शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब व्हाट्सएप पर बिजली का बिल मुहैया कराया जाएगा.
पहले चरण में यह सुविधा स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को दी जाएगी बाद में गैर स्मार्ट मीटर से बिजली जला रहे लोगों को भी इससे जोड़ा जाएगा. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के 5 विद्युत वितरण निगम है जिसमें पूर्वांचल वाराणसी, मध्यांचल लखनऊ, पश्चिमांचल मेरठ, दक्षिणांचल आगरा और केस्को कानपुर कंपनी शामिल है.
भक्तों का इंतजार खत्म! बांके बिहारी मंदिर के इस तारीख से खुल रहे कपाट
जारी हुए व्हाट्सएप नंबर
यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने इन पांचों विद्युत वितरण निगम के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं. जिस पर उपभोक्ता अपने बिल के 10 अंक का अकाउंट आईडी नंबर भेज कर इस सुविधा से जुड़ सकता है. इस सुविधा में बिजली बिल, नए कनेक्शन, खराब मीटर, बिल संशोधन व बिजली सप्लाई में व्यवधान की शिकायत शामिल है.
पूर्वांचल 8010968292
मध्यांचल 8010924203
पश्चिमांचल 7859804803
दक्षिणांचल 8010957826
मेरठ: चोरी-छिपे भैंस व उसके बच्चे के साथ करता था दुष्कर्म, पढ़िए हैरान कर देने वाला मामला
कानपुर को करना होगा इंतजार
यूपी पावर कारपोरेशन के मुताबिक कानपुर के उपभोक्ताओं को इस सुविधा का अभी इंतजार करना होगा कानपुर इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी में बिलिंग का जो सिस्टम इस्तेमाल किया जा रहा है वह वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, आगरा से अलग है इसलिए इन नियमों के साथ में कानपुर को ये सेवा नहीं मिल पाएगी.
WATCH LIVE TV

