

लखनऊ: यूपी में कोरोना का कहर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी कमी आई है. वहीं, रिकवर हुए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,497 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 5,491 मरीज कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं.
151 लोगों की मौत
यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 151 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 312677 टेस्ट हुए. वहीं, अब तक कुल 49409446 सैम्पल की टेस्टिंग हो चुकी है. उत्तर प्रदेश सर्वाधिक कोविड टेस्ट करने वाला राज्य है.
यहां देखें लिस्ट
बीते 24 घंटे में राजधानी लखनऊ में 84 नए मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान 158 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं, प्रयागराज में 26, वाराणसी में 67 गौतमबुद्ध नगर में 68 और मेरठ में 105 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं. नीचे सभी 75 जिलों की डिटेल्स दी गई है.
इतने जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में कोरोना के 600 एक्टिव केस से कम संख्या वाले जनपदों में बढ़ोतरी हुई है. अब 75 में से 61 जिलों में कोरोना के 600 से कम एक्टिव केस होने पर कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई है. ऐसे जिलों में सप्ताह में पांच दिन सुबह 07 से शाम 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट रहेगी. साप्ताहिक और नाइट कर्फ्यू सहित अन्य सभी संबंधित नियम इन जिलों में लागू होंगे.
WATCH LIVE TV

