
Udaipur: उदयपुर के सराड़ा थाना इलाके में आज एक कलयुगी मां ने ममता को शर्मसार कर दिया. जानकारी के अनुसार, पाल सैपुर की रहने वाली हकरी का उसके पति हाजाराम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आई हकरी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई.
आवेश में हकरी ने अपनी तीनों बच्चो को गांव के समीप स्थित एनिकट में फेंक दिया और मौके से फरार हो गई. इस दौरान वहां मौजूद कउचा बच्चों की नजर उस पर पड़ी और ग्रामीणों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे लोगों ने त्वरित एनीकट में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक तीन साल के रोहित व छह माह के ललित की पानी की गहराई में दम घुटने से मौत हो गई.
हांलाकि, ग्रामीण 5 साल की माधवी को बचाने में सफल हो गए. सूचना पर सराड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने माधवी को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया. वहीं, बच्चों को शवों को मोर्चरी में रखवाया. पुलिस अब हकरी की तलाश कर रही है.
(इनपुट-अविनाश जगनावत)
