News in Brief

Sheikhpura: शेखपुरा में आशिक मिजाज पति ने 20 वर्षों के बाद पत्नी को छोड़ दूसरी शादी रचा ली है. इसके बाद शख्स की पहली पत्नी न्याय के लिए थाना पहुंच गई है. दरअसल, शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव निवासी सुरेश सिंह की पुत्री 40 वर्षीय पुत्री बबीता देवी को छोड़कर उसके पति शिशुपाल सिंह ने दूसरी शादी कर ली है.

पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने की सूचना मिलते ही बबीता ने स्थानीय महिला थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता ने कहा कि वर्ष 1996 में उसकी शादी सीमावर्ती लखीसराय जिले के सिसमा गांव निवासी शिशुपाल सिंह के साथ हुई थी.

इस शादी के बाद उसे चार बच्चे भी हैं. महिला ने बताया कि छोटी मोटी बात को लेकर 2 वर्ष पूर्व विवाद हो गया था जिसके बाद पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया. तब से ही महिला मायके में रह रही है लेकिन अब दूसरी शादी रचाये जाने की सूचना पाते ही पीड़िता ने थाना पहुंच न्याय की गुहार लगाई है.

पीड़िता ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और परवरिश की चिंता सता रही है. पीड़िता का कहना है कि बच्ची ने मैट्रिक पास कर ली है, ऐसे में अब आगे की शिक्षा के लिए चिंता बनी है. महिला के अनुसार, शख्स के खिलाफ पहले से ही लखीसराय जिला में केस चल रहा है. केस का कोई फैसला भी नहीं हुआ और पति ने दूसरी शादी कर ली है.

पीड़िता ने अपने बच्चों की परवरिश और घर खर्चा की मांग की है. पीड़िता के पिता ने कहा कि कुछ वर्ष से पूर्व पैसे की मांग की गई थी लेकिन पैसा देने की बात तो दूर मारपीट कर घर से निकाल दिया. 

ये भी पढ़ें- बिहार में मनाया जाएगा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह, लोगों को किया जाएगा जागरूक

महिला के पिता का कहना है कि शेखपुरा महिला थाना से सहयोग उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल रहा है. ऐसे में पीड़ित महिला व उसके पिता को चिंता है कि उसे न्याय मिल पाएगा भी या नहीं मिल पाएगा.

(इनपुट- रोहित)