News in Brief

Chomu: कोरोना काल में राजधानी जयपुर (Jaipur) के चौमूं (Chomu) कस्बे में पानी की समस्या बनी हुई है. पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं नगर पालिका मनमानी कर रहा है. 

यह भी पढ़ें- Chomu में कोरोना काल में सुनने वाला कोई नहीं! व्यवस्थाएं चल रही राम भरोसे

आज बीजेपी (BJP) के पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा और बीजेपी के पार्षद नगर पालिका में पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे. नगर पालिका चेयरमैन विष्णु सैनी और अधिशासी अधिकारी ऋषभ ओला के चेंबर के बाहर बीजेपी के पार्षद धरने पर बैठ गए. 

यह भी पढ़ें– चौमूं में शातिर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

क्या कहना है बीजेपी के पार्षदों का
बीजेपी के पार्षदों ने चेयरमैन विष्णु सैनी (Vishnu Saini) पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं. हाल ही में नगर पालिका प्रशासन ने शहर के वार्डों में ट्यूबवेल खुदाई करवाने के लिए टेंडर निकाला है, जिसमें भी भेदभाव किया गया है. 
बीजेपी पार्षद बाबूलाल यादव (Babulal Yadav) ने बताया कि चेयरमैन ने अपनी मनमानी करते हुए अपने ही वार्ड में तीन ट्यूबवेल स्वीकृत करवा लिए तो वहीं बीजेपी के वार्डों में एक भी ट्यूबवेल स्वीकृत नहीं हुआ है यानी पेयजल सप्लाई में भी नगर पालिका प्रशासन मनमानी कर रहा है हालांकि अभी तक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन विष्णु सैनी नगर पालिका नहीं पहुंचे हैं. 

समस्या निस्तारण तक जारी रहेगा धरना
इधर बीजेपी के पार्षदों ने साफ कर दिया है कि जब तक पानी की समस्या का निस्तारण नहीं होता है तब तक उनका धरना जारी रहेगा. इधर निर्दलीय पार्षद अनिता कुमावत ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर नगर पालिका प्रशासन ट्यूबवेल करवाएं जिससे जनता को राहत मिले. जहां पानी नहीं है. वहां ट्यूबवेल नहीं करवाए गए और जहां पहले से ट्यूबवेल हैं, वहां ट्यूबवेल करवाए जा रहे हैं. ऐसे में जनता का पैसा व्यर्थ बहाया जा रहा है. इधर लोग महंगे दामों पर टैंकर से पानी मंगवाने के लिए मजबूर हो रहे हैं. 

पुलिस को करनी पड़ी समझाइश
इधर मामले की सूचना पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने धरना दे रहे पार्षदों से समझाइश की और दूरभाष पर अधिशासी अधिकारी ऋषभ ओला से बातचीत कराई. ओला ने नियमानुसार ट्यूबवेल करवाने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ.

Reporter- Pradeep Soni