
Dholpur: धौलपुर नगर परिषद (Dholpur Municipal Council) की सभापति खुशबू सिंह (Khushboo Singh) ने धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड रोड स्थित मेला मैदान में वैदिक रीति से टाउन हाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.
यह भी पढे़ं- Dholpur : गमछे से फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक, परिजनों को हत्या की आशंका
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की क्रियान्विति के रूप में बनने वाले धौलपुर के टाउन हाल के निर्माण पर 18 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी. धौलपुर का यह टाउन हाल सुविधाओं तथा करीब एक हजार लोगों की बैठक क्षमता के लिहाज पूरे संभाग में पहला टाउन हाल होगा.
यह भी पढे़ं- Dholpur में खूनी संघर्ष में बदला पुराना विवाद, 2 गंभीर रूप से घायल
इस मौके पर नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के निर्देशन में धौलपुर शहर में विकास कार्यों तथा सौंदर्यीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. धौलपुर में बहुउद्देश्यीय टाउन हाल का निर्माण इसी कड़ी का एक हिस्सा है. धौलपुर में टाउन हाल के निर्माण से विभिन्न राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यकमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी. सभापति ने कहा कि शासन और सरकार द्वारा बेहतर चिकित्सा सुविधाओं एवं पूरी संवेदनशीलता के साथ में कोरोना के विरुद्व लड़ाई लड़ी जा रही है.
क्या बोले नगर परिषद आयुक्त
नगर परिषद आयुक्त सौरभ जिन्दल ने बताया कि पूरी तरह से ईको फ्रेंडली धौलपुर का टाउन हाल पूरे भरतपुर संभाग में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा तथा एक साथ करीब एक हजार व्यक्तियों की बैठने की क्षमता होगी. टाउन हाल के निर्माण पर 15 करोड़ की राशि का प्रावधान राज्य सरकार द्वारा किया गया है जबकि 3 करोड़ 40 लाख की राशि नगर परिषद द्वारा वहन की जाएगी. कार्यक्रम में उप सभापति माया शर्मा, धौलपुर पगर परिषद के पूर्व उप सभापति निशांत सिंह चौधरी, पूर्व प्रधान मौनू जादौन, राजकीय संवेदक मुरारीलाल सिंघल एवं मनीष सिंघल सहित नगर परिषद पार्षद एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
Reporter- Bhanu Sharma
