
Patna: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जल व हरियाली को लेकर बेहद गंभीर हैं. इन दोनों ही महत्वपूर्ण संसाधन को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने कई सरकारी योजनाओं की शुरुआत भी की है.
एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक पौधा लगाएं और जल संरक्षण करें क्योंकि पृथ्वी पर जल और हरियाली है तभी जीवन है. मुख्यमंत्री ने पर्यावरण बचाने (Environmental Protection) की लोगों से अपील की है.
गौरतलब है कि बिहार में जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत 11 सूत्री कार्यक्रम चलाए जा रहे है. लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है. भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है. आने वाली पीढ़ियों की रक्षा के लिए हम सभी का बुनियादी दायित्व है कि पर्यावरण की रक्षा करें.
ऐसे में जल और हरियाली के बीच जीवन है, जल और हरियाली है तभी जीवन है. हम सब अगर मिलकर चलेंगे तो पर्यावरण संकट में कमी आएगी. कल (सोमवार को) भी सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर पौधारोपण पर जोर दिया था और कहा था कि झारखंड बंटवारे के बाद बिहार का हरित आवरण 9 प्रतिशत रह गया था. 2012 में बिहार में हरियाली मिशन की शुरुआत की गयी.
इस अभियान के तहत 24 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया. इसमें 22 करोड़ से ज्यादा वृक्षारोपण किया गया. पृथ्वी दिवस 9 अगस्त 2020 तक 2.51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था.
पृथ्वी दिवस 9 अगस्त 2020 तक 2.51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था.
पृथ्वी दिवस 9 अगस्त 2020 तक 2.51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था. जबकि लक्ष्य से ज्यादा 3.47 करोड़ पौधे लगाये गये. अब राज्य का हरित आवरण 15 फीसदी हो गया है.17 फीसदी हरित आवरण प्राप्त करने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- पटना में शुरू हुआ 2 से 18 साल के बच्चों पर Vaccine Trial, आज 3 को दिया गया ट्रायल डोज
जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम की बिल गेट्स ने पिछले बिहार दौरे पर प्रशंसा की थी. नीतीश कुमार ने इसके लिए पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया. पहले वन व पर्यावरण विभाग हुआ करता था.
