News in Brief

मृदुल शर्मा/भोपाल: मध्य प्रदेश में तकरीबन दो महीने बाद 1 जून से अनलॉक की शुरुआत हो चुकी है.राजधानी भोपाल में भी कई सुविधाएं अनलॉक हो गई हैं. इसके साथ ही कल से बस सेवा शुरू की जा रही है. तीन रूट Bcll की SR 1, SR 5 एवं TR 4B3 पर बीसीएलएल की बस सेवा चालू की जाएगी.जून को अन्य दो मार्ग पर बसों का संचालन होगा.

गौरतलब है कि शुरुआत में पांच-पांच बसों का संचालन शुरू किया जाएगा. बता दें कि बीसीएलएल बस भोपाल वासियों के लिए लाइफलाइन है. 

ये भी पढ़ें-MP में अभी लॉक ही रहेगी अंतर राज्य बस सेवा, जानिए कब तक स्थगित रहेगी बसें

वहीं अंतर राज्य बस सेवा फिलहाल बंद ही रहेगी. परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत की मानें तो यह सेवा 7 जून तक बंद रहेंगी.परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों के माध्यम से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है. जिसे देखते हुए अभी अंतर राज्य बस सेवा स्थगित की गई है.

आपको बता दें कि सोमवार को जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटियों ने भी बैठक कर भोपाल को अनलॉक करने का निर्णय लिया गया है. इसके बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया ने 15 जून तक के लिए अनलॉक के आदेश जारी किए हैं.

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत राजधानी भोपाल में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा. रोजाना रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. इसके अलावा किराना, फल, सब्जी, आटा चक्की की सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुल सकेंगी. 

WaTch LIVE TV-