News in Brief

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से केंद्र सरकार ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. वहीं, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी भी 12वीं की स्थगित परीक्षाओं को लेकर फैसला नहीं लिया जा सका है. जिसकी वजह से छात्र असमंजस में हैं, इसी बीच 12वीं की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आई है. इसको लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर बुधवार को फैसला लिया जाएगा.

Breaking: सीहोर स्टेशन पर खड़ी इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में लड़की की हत्या, पुलिस मौके पर

12वीं की परीक्षाओं को लेकर प्रदेश के शिक्षाविदों का मानना है कि  बारहवीं के एग्जाम महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए परीक्षाओं को स्थगित करने से छात्रों को नुकसान होगा. वहीं, सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से भी 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया जा सकता है. फिलहाल अंतिम फैसला आज हो जाएगा. 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से, जबकि 12वीं की परीक्षाएं एक मई से आयोजित की जानी थीं. लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बोर्ड ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. 

हिंसा को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, 15 के बाद प्रदेश पदाधिकारी-कार्यकर्ता करेंगे बंगाल कूच

वहीं, बीच में परीक्षा कराने को लेकर एक मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग में 10वीं के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोशन दिए जानें की बात की गई थी. जबकि 12वीं की परीक्षा पर अभी तक फैसला नहीं लिया जा सका. 

WATCH LIVE TV