News in Brief

मयूर शुक्ला/लखनऊ: बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के कक्षा एक से नौवीं और 11वीं तक के सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का आदेश जारी किया गया है. माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए हैं. अगर किसी बोर्ड ने विशेष प्लान बनाया है तो छात्र उसी के अनुसार प्रमोट किए जाएंगे. 

यूपी के हर जिले में खुलेगी योग की पाठशाला, रोजगार के भी म‍िलेंगे मौके

वार्षिक परीक्षाफल के आधार पर प्रमोट 
प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्रों को उनके वार्षिक परीक्षाफल के आधार पर प्रमोट किया जाए. जहां पर वार्षिक परीक्षा नहीं हुई वहां साल भर किए गए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाए. मतलब साल भर परीक्षा या असेसमेंट नहीं हुआ तो सामान्य रूप से प्रोन्नत किया जाएगा.

आपत्ति होने पर कर सकेंगे शिकायत
नियमावली को लेकर अगर किसी भी छात्र या अभिभावक को कोई आपत्ति होगी तो जिला शुल्क नियामक समिति में जाकर शिकायत कर सकेंगे.

LT ग्रेड-2018 की भर्ती मामला: 97 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

WATCH LIVE TV