News in Brief

रजनी/ रायपुर : कोरोनाकाल में जितना नुकसान आम जनता को हुआ है उससे ज़्यादा नुकसान देश की अर्थव्यवस्था को भी पहुंचा है. देश की जनता की जान बचाने और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए जरूरी हो गया था कि लॉकडाउन लगाया जाए जिसका सीधा असर देश की इकॉनमी पर पड़ा है. अब जैसे जैसे संक्रमण कम होता दिख रहा है सरकारें अपने अपने राज्य में अनलॉक का फैसला ले रही है. साथ ही अब जरूरत है कि विकास की राह एक बार फिर पकड़ी जाए.

9 टास्क फोर्स का गठन हुआ
वहीं छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार नए नए कदम उठा रही है. 9 टास्क फाॅर्स गठित की है. राज्य योजना आयोग ने गठित की है ये 9 टास्क फोर्स. इस टास्क फोर्स में मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, पोषण, खाद्य सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है.
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा की अध्यक्षता में कला, पर्यटन, पुरातत्व एवं संस्कृति संवर्धन के लिए टास्क फोर्स का गठन हुआ.
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग की अध्यक्षता में खेल युवा कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, श्रमिक कल्याण के लिए टॉस्क फोर्स बनाई गई.
मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास प्रबंधन, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय संसाधनों का विस्तार एवं सदस्य राज्य योजना आयोग डॉ. के. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में उद्योग कौशल विकास रोजगार के क्षेत्र में टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है.

टास्क फोर्स का काम क्या होगा
ये टॉस्क फोर्सेस विषयों से संबंधित प्रदेश में आ रही समस्याओं और उनके समाधान के उपायों पर फोकस करेगी. इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल पाई गयी नीतियों, कार्यक्रमों, श्रेष्ठ प्रयासों को प्रदेश में लागू करने की व्यवहारिकता और विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों पर विचार करेगी.

पहले बन चुकी है 3 टास्क फोर्स
हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार टास्क फोर्स नहीं बनाई जा रही है इसे पहले भी 3 टास्क फोर्स का गठन पहले हो चुका है.

ये भी पढ़ें: अब नक्सलवादियों के खौफ के आगे नहीं झुकेगी सरकार, नक्सलप्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों का बनाया यह प्लान

WATCH LIVE TV