News in Brief

Jhunjhunu : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना की विपरित परिस्थितियों के बावजूद भी बजट में की घोषणाओं को पूरा करने के लिए लगातार लगे हुए हैं. कोरोना में हर तरफ से बजट प्रभावित हो रहा है, लेकिन गहलोत अपने वादों पर खरा उतरते हुए अब एक के बाद एक बजट घोषणाओं को भी साथ ही साथ पूरा कर रहे हैं. इसी क्रम में इसी साल बजट में झुंझुनूं के मंडावा में कृषि महाविद्यालय (Mandawa Agriculture College) खोले जाने की घोषणा भी पूरी हो गई है. इसी सत्र से यह महाविद्यालय शुरू होगा.

ये भी पढ़ें-Baran: कपड़ा व्यवसायियों की CM गहलोत से मांग, कहा-लॉकडाउन में हमें भी मिले छूट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने झुंझुनूं जिले के मंडावा में कृषि महाविद्यालय (Agriculture College) खोले जाने की घोषणा इसी साल की थी. जो पूरी हो गई है. इसके लिए बजट आवंटित कर दिया गया है. वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दयानंद को नोडल अधिकारी बनाया गया है. डॉ. दयानंद ने बताया कि जिले का पहला और बीकोनर कृषि विश्वविद्यालय का यह पांचवां महाविद्यालय होगा. इसके संचालन के लिए मंडावा में सरकारी और गैर सरकारी भवनों को देखा गया. जिसके बाद मंडावा में ही करणी कृपा संस्थान के स्कूल भवन को इसके लिए अस्थायी भवन के तौर पर तय किया गया है. 

भामाशाह ने स्थानीय विधायक रीटा चौधरी के आग्रह पर ना केवल अपना भवन, बल्कि बिजली—पानी आदि का खर्चा भी वहन करने की बात कही है. उन्होंने बताया कि मंडावा में सितंबर माह से कृषि महाविद्यालय शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही साथ सरकार की ओर से जमीन आवंटन होने के बाद भवन निर्माण कार्य शुरू होगा.

डॉ. दयानंद ने बताया कि मंडावा के कृषि महाविद्यालय के 29 शैक्षणिक व सह शैक्षणिक पदों की स्वीकृतियां आ गई है. इसके अलावा भवन निर्माण के लिए छह करोड़ रूपए का बजट भी अलॉट हो गया है. प्रदेश स्तरीय ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम जेट के फॉर्म 11 जून तक ऑनलाइन भरे जा रहे है. 11 जुलाई को इसके लिए प्रस्तावित एग्जाम है. जिसमें क्लियर होने वाले विद्यार्थियों को काउंसलिंग कर महाविद्यालयों का आवंटन होगा. जिसमें इस बार विद्यार्थी मंडावा को भी चुन सकेंगे. 

उन्होंने बताया कि फिलहाल महाविद्यालय में बीएससी कृषि आॅनर्स के चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए पहले वर्ष के लिए प्रवेश होगा. जिसके लिए 60 सीटें आवंटित की गई है. इस जेट एग्जाम में सीनियर पास कर चुके 25 साल तक के युवा, जिनके बायोलोज, मैथ्स या कृषि विषय रहा है. वो ही हिस्सा ले सकते है.

आपको बता दें कि इधर, प्रशासन नए महाविद्यालय भवन के लिए जमीन तलाश रहा है. फिलहाल मंडावा कस्बे के समीप तेतरा पंचायत की श्योपुरा गांव की एक जमीन को इसके लिए उपयुक्त माना है. इधर, मंडावा विधायक के प्रयासों से खुल रही इस कॉलेज के बाद ना केवल झुंझुनूं, बल्कि सीकर के युवाओं को भी फायदा मिलेगा.

रिपोर्ट : संदीप केडिया

ये भी पढ़ें-Jaipur में Covid Guideline का निकला ‘जनाजा’, पुलिस और विधायक एक-दूसरे को ठहरा रहे गुनहगार