
कन्हैया लाल शर्मा/मथुरा: धर्मनगरी में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. मथुरा के थाना वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित संत कालोनी के गेस्ट हाउस संचालक को संपत्ति विवाद में उसी के भाई द्वारा गोली मारने की घटना सामने आई है. गोली लगने से घायल हुए संचालक को मथुरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले में गेस्ट हाउस संचालक की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
यूपी में तीन जून से कार्डधारकों को मिलेगा निशुल्क राशन, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा ध्यान
संपत्ति विवाद के पीछे गोली मारने का अंदेशा
घटना की वजह प्रथम दृष्ट्या संपत्ति विवाद को माना जा रहा है और इसी विवाद के चलते भाई एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए और इस गोलीकांड की वारदात को अंजाम दे डाला. पुलिस ने घायल कन्हैया की तरफ से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
सौतेले भाई और चचेरे भाई के द्वारा उस पर जानलेवा हमला- कन्हैया
घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज करा रहे कन्हैया ठाकुर का आरोप है कि उसके भाई ने ही इस घटना को अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया है. कन्हैया ने बताया कि वह अपने गेस्ट हाउस के मेन गेट पर रोजाना की तरह बैठा हुआ था, जहां पर उसके सौतेले भाई और चचेरे भाई के द्वारा उस पर जानलेवा हमला किया गया. हमले में उसके ऊपर गोलियां चलाई गईं.
गोली चलने की आवाज सुन कर गेस्ट हाउस के कर्मचारी और आसपास के लोग दौड़कर कन्हैया के पास पहुंचे, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी आनन फानन में वहां से भाग खड़े हुए. गोली लगने के बाद परिजनों के द्वारा उसको सिटी हॉस्पिटल मथुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही वृन्दावन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई. उधर घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है लेकिन कोई भी व्यक्ति इस मामले को लेकर बोलने को तैयार नही है. पुलिस के अनुसार मामला पुश्तैनी संपति का बताया जा रहा है. जिसमें कन्हैया के भाई ने चचेरे भाई को साथ लेकर कन्हैया पर जानलेवा हमला किया.
जवाहर बाग कांड की 5वीं बरसी आज: रामवृक्ष यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया था जमीन पर अवैध कब्जा
WATCH LIVE TV
