News in Brief

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के केस में लगातार आ रही कमी के बाद धीरे-धीरे चीजें सामान्य होने लगी हैं. इसी में बीते दिनों रद्द की गईं कई ट्रेनें दोबारा पटरी पर दौड़ती नजर आने वाली है. दरअसल पूर्व-मध्य रेलवे द्वारा कई पैसेंजर ट्रेनों को फिर से शुरू किया जा रहा है. जिसकी जानकारी ट्वीट कर दी गई है.

इन ट्रेनों के दोबारा शुरू होने से उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को राहत मिलेगी. इन ट्रेनों को 5 जून से दोबारा चलाया जाएगा. इन सभी ट्रेनों का ठहराव, समय और मार्ग पहले की तरह रहेगा. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

यहां देखिए शुरू होने वाली सभी ट्रेनों की लिस्ट 

यूपी से बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा
इन पैसेंजर ट्रेनों के शुरू होने से बलिया, गाजीपुर चंदौली के यात्रियों को बिहार के विभिन्न जिलों में जाने में सुविधा होगी. इसके साथ ही बिहार के दरभंगा, सहरसा, राजगीर, गया, वैशाली, सोनपुर, कटिहार, समस्तीपुर आदि जिलों के यात्रियों को राहत मिलेगी.  

WATCH LIVE TV