
इंदौरः DAVV Exams 2021: कोरोना काल में स्कूल से लेकर कॉलेज तक के स्टूडेंट्स को परेशानियों का सामन करना पड़ा. लेकिन अनलॉक के निर्देश मिलते ही मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने परीक्षा शेड्यूल रिलीज कर दिया है. बीए (Bachelor of Arts) फाइनल ईयर की एग्जाम 15 जून, बीकॉम (Bachelor of Commerce) की 17 जून व बीएससी (Bachelor of Science) की परीक्षा 19 जून से शुरू होगी. इस साल बैचलर फाइनल ईयर में 58 हजार व मास्टर फाइनल ईयर में 10 हजार विद्यार्थी हैं.
इन विभागों का शेड्यूल भी जारी
बीबीए (Bachelor of Business Administration) और बीसीए (Bachelor of Computer Application) फाइनल ईयर की परीक्षाएं भी 15 जून से ही शुरू होंगी. एमकॉम (Master of Commerce), एमए (Master of Arts), एमएससी (Master of Science) फाइनल ईयर की परीक्षाएं 23 जून से शुरू होंगी. सभी परीक्षाएं 5 दिन चलेंगी.
यह भी पढ़ेंः- आयुष्मान भवः इलाज के बीच आया PM का आदेश, बौखलाए डॉक्टर ने मरीज को भेजा सरकारी अस्पताल, मौत
सबमिट करने के लिए पांच दिन का समय
15 जून के बाद ही अन्य विभागों की परीक्षाए भी होंगी. सभी विभाग के छात्रों को 5 दिन के अंदर अपने कॉलेज या पास के सरकारी कॉलेज में आंसरशीट जमा करनी होगी. छात्रों को परीक्षा अपने घर से ही देना होगा.
जुलाई के पहले हफ्ते में होंगी बाकी परीक्षाएं
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पांच दिन के अंदर ही यूजी की सभी आंसरशीट केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र भेज दी जाएंगी. जून में ये सभी परीक्षाएं होने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह से बाकी परीक्षाओं को कराया जाएगा.
यह भी पढ़ेंः- MP में बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, जानिए यहां
बैचलर के 2.15, मास्टर के 22 हजार छात्र
इस साल यूजी (Under Graduation) फाइनल ईयर में 58 हजार, सेकंड ईयर में 72 हजार और फर्स्ट ईयर में 85 हजार छात्र शामिल हैं. वहीं पीजी (Post Graduation) फाइनल ईयर में 10 हजार व फर्स्ट ईयर में करीब 12 हजार छात्र शामिल हैं.
यह भी पढ़ेंः- MP में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, लेकिन जो छात्र नंबरों से नहीं होंगे संतुष्ट, दे सकेंगे एग्जाम
WATCH LIVE TV
