News in Brief

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. यहां पर सिरदर्द की शिकायत लेकर एख महिला तांत्रिकों के पास पहुंची. उसका इलाज करने के नाम पर उन दो तांत्रिकों ने उसके साथ कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. महिला का इलाज करने के लिए तात्रिक ने उसपर गर्म चिमटे से कई बार वार किया और उसके हाथ-पैर दाग दिए. इसके बाद उसके साथ रात भर मार-पीट की गई. बताया जा रहा है कि महिला के ससुर ने ही तांत्रिकों को घर बुलाया था. 

UP के मदरसों में भी नहीं होंगे एग्जाम, हाईस्कूल तक सभी बच्चे प्रमोट, ऐसे आएगा रिजल्ट

भाई ने अस्पताल में कराया भर्ती
मामल बिंदकी इलाके का है. महिला के साथ हुई इस वारदात की जानकारी जब महिला के भाई को हुई तो वह उसके घर पहुंचा और अस्पताल ले गया. साथ ही, इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की गई. 

स्वतंत्रता दिवस तक नोएडा को ‘कोरोना मुक्त’ बनाने का लक्ष्य, प्रशासन ने की ये तैयारी

की दिनों से थी सिर दर्द की शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, रोटी गांव की निवासी महिला अनीता देवी 30 साल की है. कई दिनों से उसे सिर दर्द की परेशानी थी, जो सही नहीं हो रही थी. ऐसे में उसके ससुर ने तय किया कि उसका इलाज काला जादू से कराएंगे और मंगलवार की शाम को दो तांत्रिकों को घर बुला लिया. 

UP में 9 IPS अफसरों के हुए तबादले, 5 जिलों के बदले कप्तान, यहां देखें लिस्ट

सुबह अनीता बेहोश मिली और तांत्रिक जा चुके थे
घरवालों का आरोप है कि इन तांत्रिकों ने इलाज का नाटक कर अनीता देवी के हाथ-पैरों पर गर्म चिमटे से हमला किया और पूरी रात उसकी पिटाई की. सुबह होने तक अनीता बेसुध हो गई, जिसके बाद तांत्रिक वहां से चले गए. परिजनों ने बताया कि गर्म चिमटे के प्रहार से उसके हाथ पैर पर छाले और फफोले पड़े हुए थे.

मोबाइल और कंप्यूटर की स्पेस खाने वाली Temp Files क्या होती हैं? इन्हें डिलीट करना सही है?

पुलिस ने ससुर को लिया हिरासत में
बुधवार सुबह इस बात की खबर अनीता के भाई जयनारायण को लगी तो वह आनन-फानन में उसके घर पहुंचा. जयनारायण ने ससुर पर गुस्सा जताया और अनीता को पास के ही सीएचसी में भर्ती कराया गया. इसके बाद ससुर और तांत्रितों के खिलाफ पुलिस में जाकर रिपोर्ट दर्ज की. फिलहाल पुलिस का कहना है कि ससुर को हिरासत में ले लिया गया है और दोनों तांत्रिकों के बारे में पूछताछ जारी है.

WATCH LIVE TV