
राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में रील लाइफ की तरह एक रियल लाइफ मामला सामने आया है. जिसमें 8 माह पहले ड्यूटी कर रहे एक कांस्टेबल को मूक बधिर युवक मिलता है. जिसे कांस्टेबल थाने पर लेकर जाता है, लेकिन युवक अपना कोई पता नहीं बता पाता है. युवक लिखकर अपना पता बताने की कोशिश करता है लेकिन उसकी भाषा किसी को समझ में नहीं आती है. ऐसे में कांस्टेबल युवक को अपने घर लेकर जाता है.
16 हजार फ़िल्मी गाने गाए, 8 फ़िल्म फेयर अवॉर्ड जीते, लेकिन MP के ‘दादा’ का घर खंडहर हो गया
पत्नी ने युवक का नाम रखा गजानंद
जिस दिन कांस्टेबल उसे घर लेकर जाता है उस दिन बुधवार था. ऐसे में कांस्टेबल की पत्नी युवक का नाम गजानंद रखती है. युवक गजानंद भले ही ना बोल पा रहा है और ना ही सुन रहा हो लेकिन कांस्टेबल के परिवार में वह एक सदस्य की तरह हंसी खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर रहा हैं. कांस्टेबल के बच्चे भी युवक के साथ रोजाना खेलते हैं.
युवक को उसके परिजनों तक पहुंचा कर रहूंगा
बजरंगी भाईजान में जिस तरह सलमान खान एक पाकिस्तानी लड़की को पाकिस्तान जाकर उसके परिवार से मिलवाता हैं, ठीक उसी तरह मध्य प्रदेश के एक कांस्टेबल उस युवक का पता एवं परिजन को ढूंढने में लगे रहते हैं. कांस्टेबल का कहना है कि युवक के परिजन भारत के किसी भी कोने में हो उनका पता कर युवक को उन तक पहुंचाऊंगा. युवक के परिवार तक पहुंचने के लिए युवक का आधार फिंगरप्रिंट का मिलान भी कराया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. कई राज्यों के पुलिस थानों में और सोशल मीडिया के माध्यम से युवक के फोटो भी भेजें लेकिन आज तक युवक के परिजनों की कोई खबर नहीं मिली.
इस तरह मिला गजानंद
मध्य प्रदेश के ब्यावरा सिटी पुलिस थाने के कांस्टेबल कैलाश नायक आठ महीने ब्यावरा के पीपल चौराहे पर ड्यूटी दे रहे थे. इसी दौरान उन्हें बताया गया की एक युवक भूखा प्यासा यहां बैठा हुआ है और कुछ बोल भी नहीं पा रहा. कांस्टेबल युवक को लेकर थाने पर गए लेकिन युवक मुक बधिर होने से अपना कोई पता नहीं बता सका.
JUDA को कोर्ट का आदेश हड़ताल छोड़ काम पर लौटें, कांग्रेस बोली- डॉक्टर्स का पक्ष देखें
युवक शादीशुदा लगता है
गजानंद रोज अखबार पढ़ता है. वह लिखता भी है, लेकिन उसके द्वारा लिखी गई अजीब सी लिपि को कोई पढ़ नहीं पा रहा है. इसके लिए गूगल की मदद भी ली गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. वह अपने घर और परिवार के बारे में इशारों में बताता है, समझाने की काशिश भी करता है, पर किसी की कुछ समझ में नहीं आता. युवक के हाव भाव बता रहे है कि वह शादीशुदा हैं और उसके बच्चे भी हैं.
बजरंगी के नाम से जानते है
एसपी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कांस्टेबल कैलाश को अब लोग बजरंगी भाई जान के नाम से पुकारते हैं. पुलिस कांस्टेबल की युवक के परिवार को तलाशने में पूरी मदद कर रही है.
WATCH LIVE TV
