News in Brief

अंशुल मुकाती/इंदौर: नकली रेमडेसिविर मामले में गुजरात के चार आरोपियों से चल रही इंदौर पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई है. इसके बाद आरोपियों को फिर से गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया गया है. चारों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इसमें पता चला कि एक आरोपी के सिर पर कर्ज था, वह नकली इंजेक्शन बेचकर उसकी भरपाई करना चाहता था और फिर मॉरीशस में बस जाना चाहते थे.

पुलिस के मुताबिक लगभग 700 इंजेक्शन आरोपियों के द्वारा बेचे गए थे जिनकी पड़ताल भी पुलिस ने पूरी कर ली है. दरअसल, कोरोना काल में नकली इंजेक्शन बेचकर लाखों रुपए कमाने की कोशिश करने वाले चारों आरोपी सुनील मिश्रा, कौशल बोहरा, पुनीत और कुलदीप को प्रोटेक्शन वारंट पर इंदौर पुलिस गुजरात से लेकर आई थी. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि नकली इंजेक्शन बनाने के लिए पुनीत शाह ने पूरी योजना बनाई थी. उस पर 30 लाख कर्ज होने के कारण उसने पूरी योजना बनाकर बाजार में डिमांड में चल रहे रेमडेसिविर की मांग के आधार पर नकली इंजेक्शन बनाने की योजना बनाई थी. उसने 1 लाख इंजेक्शन बेचने का प्लान बनाया था.

वैक्सीनेशन ने कोरोना की दूसरी लहर से पुलिस जवानों को बचा लिया- इंदौर आईजी

22 इंजेक्शन से शुरू की कालाबाजारी
आईजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक 22 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के बारे में आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है. 22 में 12 इंजेक्शन अलग-अलग लोगों के बेच दिए थे. 10 में से छह इंजेक्शन बेचने के लिए आरोपियों ने रख रख थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके अतिरिक्त आरोपियों ने 4 नकली रेमडेसिविर बेच दिए थे, जो लोगों के लग भी गए.

10 करोड़ लेकर फुर्र होना चाहते थे पुनीत और कौशल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुनीत शाह को 30 लाख कौशल शाह को देने थे. कौशल शाह इस पूरे मामले में फाइनेंसर था. मांग को देखते हुए उसने नकली इंजेक्शन बनाना शुरू कर दिया था. इतना ही नहीं इंजेक्शन की मांग किन-किन शहरों में ज्यादा है वहां की जानकारी जुटाई थी. इंदौर और जबलपुर में अधिक मांग के कारण उन्होंने सुनील मिश्रा को भी इस गैंग में शामिल किया. अप्रैल में ही 20 हजार इंजेक्शन बना लिए थे. सबसे ज्यादा गुजरात के अहमदाबाद और मोरबी में बेचे और एक मोटी रकम बना ली थी. इसके बाद इंदौर और जबलपुर की ओर रुख किया. उन्हें 50 लाख मिल गए थे. जिससे वे इंजेक्शन बनाते रहे. आरोपियों ने बताया कि 10 करोड़ रुपये कमाने के पुनीत और कौशल मॉरीशस में बसना चाहते थे. 

बेजुबान पर अत्याचार: कुत्ते ने पत्नी को काटा तो गुस्साए पति ने मार दी गोली, केस दर्ज

कैसे पकड़े गए
इन शातिर बदमाशों का पता नहीं चल पाता अगर पुलिस को एक लेटर नहीं मिलता. दरअसल, विजयनगर पुलिस को 22 अप्रैल के दिन एक आवेदन मिला था. इसमें नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह के बारे में शिकायतकर्ता ने लिथा था. वहीं से विजयनगर थाने की पुलिस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए लग गई. 6 दिनों इस गिरोह के लोग गिरफ्तार हो गए. और पुलिस का शिकंजा इन पर कसता गया.

WATCH LIVE TV