News in Brief

आकाश द्विवेदी/भोपाल: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए राहतभरी खबर है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब प्रदेश के सभी 52 जिले रेड जोन से बाहर हो गए हैं. इस समय किसी भी जिले की पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है. जबकि कई जिले ऐसे हैं जहां पर पॉजिटिविटी रेट 1 प्रतिशत से भी कम है. 

नकली इंजेक्शन बेच कर्ज उतारना चाहता था पुनीत शाह, 10 करोड़ कमा मॉरिशस सेटल होने की थी प्लानिंग

22 जिलों में साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी रेट 1 से 5 प्रतिशत
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश में 22 ऐसे जिले हैं जहां कि साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी रेट 1 से 5 प्रतिशत तक है. वहीं, प्रदेश के 3 जिलों अलीराजपुर, झाबुआ और कटनी में कोरोना से संक्रमित एक भी मरीज नहीं हैं. 

चार जिलों में सिर्फ एक-एक नए केस
कोरोना संक्रमण की घटती पॉजिटिविटी रेट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि प्रदेश में चार जिलों भिंड, मंडला, सिंगरौली और टीकमगढ़ में एक-एक नए केस हैं. 

राजधानी में आज से खुलेंगे सुपर मार्ट
कोरोना संक्रमित की संख्या में आर रही कमी के चलते राजधानी भोपाल को भी अनलॉक कर दिया गया है. घटते संक्रमण को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी कर 73 सुपर मार्ट को शुक्रवार से खोलने की अनुमति दे दी है.

कोरोना से राहत: MP में अब कोई भी जिला रेड जोन में नहीं, लेकिन सीएम शिवराज को है इस बात की चिंता

आदेश के मुताबिक सुपर मार्केट में एक बार में 5 से 20 ग्राहकों को ही प्रवेश दिया जाएगा. सभी मार्ट में यह संख्या अलग-अलग रहेगी. तय संख्या से अधिक ग्राहक मिलने पर सुपर मार्ट प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

WATCH LIVE TV