
शुभम पाण्डेय/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यूं तो आपने तमाम पलायन की खबरें सुनी होंगी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि राजधानी लखनऊ से भी लोग पलायन कर सकते हैं? वह भी एक दो घर नहीं, बल्कि 50 से 60 मकान मालिक अपना मकान बेचकर कहीं और बसने को मजबूर हैं. आइए जानते हैं क्या कारण है कि यह सभी यहां से माइग्रेट करना चाहते हैं.
बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर ले गई थी पुलिस, तनाव में नाबालिग ने मौत को लगा लिया गले
इसलिए हो रहा पलायन
लखनऊ के काला कांकर मोहल्ला एक पॉश एरिया है और न्यू हैदराबाद कॉलोनी में बसा है. यह पूरी कॉलोनी 50 से 60 मकानों की है, जिसमें तमाम प्रोफेसर, व्यापारी और नेता रहते हैं. लेकिन ये सभी लोग अपना मकान छोड़कर यहां से जाना चाहते हैं. ऐसे में जमीनी हालात जानने का प्रयास किया गया तो पता चला कि वहां ज्यादातर घरों पर “मकान बिकाऊ है” के बोर्ड लगे हैं. इस कॉलोनी में सभी लोग अपना घर बेचने का प्रयास कर रहे हैं. करीब 200 साल से इन कॉलोनियों में रहने वाले ये सभी लोग इसलिए अपना घर छोड़ना चाहते हैं क्योंकि इसी कॉलोनी के ठीक पीछे नाले पर कब्ज़ा कर अवैध बस्ती बसा ली गई है. बस्ती के लोग आने-जाने के लिए पॉश कॉलोनी की सड़क का ही इस्तेमाल करते हैं.
जहर एक्सपायर होने पर कम असरदार होता है या और ज्यादा जहरीला? यहां मिलेगा जवाब
शुरू हो गए ऐसे काम, लोग हैं परेशान
कॉलोनी में रहने वाले लोग बताते हैं कि धीरे-धीरे बस्ती के लोगों ने कॉलोनी की सड़कों पर भी कब्ज़ा शुरू कर दिया है. आरोप है कि शाम होते ही सड़कों और चौराहों पर बस्ती के आवारा लड़के झुंड बनाकर खड़े हो जाते हैं और आने जाने वाली लड़कियों को छेड़ते हैं विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं.
मोबाइल और कंप्यूटर की स्पेस खाने वाली Temp Files क्या होती हैं? इन्हें डिलीट करना सही है?
असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कॉलोनी के लोग
निवासियों का आरोप है इस पूरे मामले को लेकर पुलिस और नगर निगम के साथ मुख्यमंत्री तक से शिकायत की गई है, लेकिन कोई इस मामले की सुध लेने को तैयार नहीं. कॉलोनी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि बस्ती में रहने वाले लोग आए दिन शराब पीकर जुआ खेलते हैं. महिलाओं के साथ बदसलूकी भी करते हैं, जिसकी वजह से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
Sports Car के साथ डॉगी ने लगाई रेस, एनर्जी देख दीवाने हुए यूजर्स
मामले का नहीं है संज्ञान- नगरायुक्त
इस मामलो पर जब लखनऊ के नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी यह मामला संज्ञान में नहीं है. लेकिन इसकी जानकारी जुटाएंगे और इस तरह की कोई अव्यवस्था पाई जाती है, तो जरूर इस पर सभी विभागों का सहयोग लेकर समस्या का निदान किया जाएगा.
देखें डॉग को कैसे बना दिया बेवकूफ, दिया चिकन का लालच और फिर किया ये…
उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कॉलोनी में बसे लोगों को राहत मिलेगी. जिससे कि वे अपना घर नहीं छोड़ेंगे और वहीं पर सही तरीके से अपना जीवन यापन कर पाएंगे.
WATCH LIVE TV
