News in Brief

लखनऊ: महामारी के बीच यूपी के चार जिले अंबेडकर नगर, कन्नौज, सहारनपुर और कानपुर देहात में नए चीफ मेडिकल ऑफिसर्स की तैनाती हुई है. वहीं 9 और चिकित्सा अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए. बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस महामारी के दौर में अच्छे परिणाम न दे पाने वाले अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं. ऐसे में इन 4 जिलों को नये सीएमओ मिले. 

लखनऊ: इस कॉलोनी के सभी मकान मालिक अपना घर बेचकर करना चाहते हैं पलायन! आखिर ऐसा क्या हुआ?

इस वजह से हुए ट्रांसफर्स
बता दें, तबादले का आदेश अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जारी किया था. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सा अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभाल लें. यहां जानें पूरी लिस्ट…

बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर ले गई थी पुलिस, तनाव में नाबालिग ने मौत को लगा लिया गले

यहां देखें तबादले कि लिस्ट
1. डॉ. विनोद कुमार, जो पहले फीरोजाबाद में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थे, अब कन्नौज के सीएमओ बन गए हैं.
2. डॉ. संजीव मांगलिक, पहले गौतमबुद्धनगर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी थे, अब सीएमओ सहारनपुर के रूप में तैनात किए गए हैं.
3. डॉ. अशोक कुमार राय, पहले अपर मुख्य चिकित्साधिकारी मीरजापुर थे, अब सीएमओ कानपुर देहात बनाए गए हैं.
4. डा. श्रीकांत शर्मा, पहले अपर मुख्य चिकित्साधिकारी शामली थे अब सीएमओ अंबेडकरनगर बने हैं.

जहर एक्सपायर होने पर कम असरदार होता है या और ज्यादा जहरीला? यहां मिलेगा जवाब

5. डॉ. सतीश कुमार श्रीवास्तव, पहले वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय गोरखपुर थे. अब संयुक्त निदेशक अयोध्या मंडल पर तैनात करते हुए अपर निदेशक अयोध्या मंडल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं.
6.  डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, पहले अपर मुख्य चिकित्साधिकारी फतेहपुर के रूप में तैनात थे. अब उनकी तैनाती अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर देहात के रूप में हुई है. 
7. डॉ. राजेंद्र कुमार गुप्ता, पहले अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर देहात थे, अब मंडलीय सर्विलांस अधिकारी, प्रयागराज हैं.
8. डॉ. राजेश कटियार, सीएमओ कानपुर देहात के पद पर थे. अब यूएचएम चिकित्सालय कानपुर में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात हैं. 
9. डॉ. आशू पांडेय, पहले मंडलीय सर्विलांस अधिकारी प्रयागराज थे. अब संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, लखनऊ के रूप में तैनात हैं. 
10. डॉ. चंद्र प्रकाश, पहले वरिष्ठ परामर्शदाता संयुक्त चिकित्सालय चंदौली थे, अब संयुक्त निदेशक बस्ती मंडल पर तैनात करते हुए अपर निदेशक बस्ती मंडल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं.
11. डॉ. अशोक कुमार, पहले सीएमओ अंबेडकर नगर थे. अब वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय अयोध्या हैं.
12. डॉ. हरिदास अग्रवाल, पहले अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बहराइच के पद पर थे और अब संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल हो गए हैं.
13. डॉ. सतीश कुमार वर्मा, पहले वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आगरा थे. अब वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय मथुरा हैं.

WATCH LIVE TV