
Garhwa: भंडरिया थाना प्रांगण में गढ़वा पुलिस और सीआरपीएफ 172 बटालियन के सौजन्य से नई सुबह प्रयास पुनर्वास कार्यक्रम के तहत एसपी श्रीकांत एस खोटरे, सीआरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार झा ने समाज से भटके हुई दो युवतियों को सम्मान पूर्वक मुख्य धारा में शामिल किया. मौके पर श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि ‘सीआरपीएफ (CRPF) और गढ़वा पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि जो समाज के लोग भटक कर नक्सली संगठन में चले गए हैं. वह मुख्यधारा में जुड़े.’
इसके लिए सरकार ने महत्वकांक्षी योजना नई सुबह प्रयास एवं पुनर्वास कार्यक्रम चला रही है. इसी कार्यक्रम के तहत समाज से भटकी दो युवतियां मुख्यधारा में लौट गई हैं. श्रीकांत एस खोटरे कहा कि ‘गढ़वा पुलिस पर भरोसा कर इस समाज की युवती अपने परिवार के साथ मुख्यधारा में लौट गई हैं. पुलिस का हक बनता है कि इनकी पूरी तरह सहयोग करें और सुरक्षा दें.’
उन्होंने मुख्य धारा से जुड़ी युवतियों की उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि ‘जो युवक अभी भी समाज के मुख्यधारा से भटक गए हैं. वह गलत काम छोड़कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ जाएं और पुलिस प्रशासन उन्हें भी सहयोग करेगी.’
वहीं, सीआरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार झा ने कहा कि ‘आज समाज के कुछ लोग मुख्यधारा से भटक गए हैं और अन्य संगठन में जाकर गलत रास्ता अपना लिए हैं. उसमें उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि भटके हुए लोग मुख्यधारा में जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें और अपनी जिंदगी को संवारें.’
इस कार्यक्रम में दोनों युवतियों को पढ़ाई करने के लिए कॉपी, किताब, कलम और सीखने के लिए सिलाई मशीन दिया गया. साथ ही, उसके माता-पिता को गैस-चूल्हा, साड़ी, धोती, गमछा सहित अन्य घरेलू सामान प्रदान किए गए है.
(इनपुट-चंदन कश्यप)
