
लखनऊ: यूपी में शासन के द्वारा गुरुवार देर रात को एक दर्जन से अधिक IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है. मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का गाजियाबाद ट्रांसफर कर दिया गया है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंकित कुमार को एटा का डीएम बनाया गया है. इसी क्रम में यूपी के 6 जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है.
उत्तर प्रदेश शासन ने विशेष सचिव पंचायती राज बालकृष्ण त्रिपाठी को अमरोहा का डीएम बनाया गया है. लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह अब मुरादाबाद के डीएम होंगे. अपर निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार अरविंद कुमार चौरसिया लखीमपुर खीरी के डीएम बनाए गए हैं.
देर रात तक हुआ मंथन
नियुक्ति, कार्मिक तथा सामान्य प्रशासन विभाग में गुरुवार रात तक तबादले को लेकर मंथन हुआ. इसके बाद अफसरों के तबादले तथा पोस्टिंग पर फैसला किया गया. आधी रात के बाद एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले से शासन में खलबली मची है.
के. रविंद्र नायक को मिली ये जिम्मेदारी
नियुक्ति विभाग ने तबादलों की सूची को काफी विलंब से जारी किया है. शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल में अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मनोज सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में भेजा गया है. प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास के. रविंद्र नायक को समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
गाजियाबाद के DM को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा बनाए गए हैं जो अब तक डीएम अमरोहा थे. गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडे को झांसी मंडल का आयुक्त बनाया गया है. सचिव पर्यटन एवं संस्कृति रवि कुमार एनजी अब गोरखपुर मंडल के आयुक्त होंगे. गोरखपुर मंडल के आयुक्त जयंत नार्लीकर अंतर राज्य प्रतिनियुक्ति पर आए थे.
उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो रही है. गोरखपुर में करीब ढाई वर्ष तक जिलाधिकारी पद पर तैनाती के बाद शासन की सेवा देने वाले एनजी रवि कुमार को अब फिर गोरखपुर में कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है.
बीएल मीणा को मिली सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी
प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सुधीर गर्ग को दुग्ध विकास विभाग में भेजा गया है. सहकारिता विभाग में गड़बड़ी उजागर होने के बाद वहां के अपर मुख्य सचिव एमवीएस रामी रेड्डी को हटाकर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मैं तैनात किया गया है. प्रमुख सचिव समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण बीएल मीणा को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. एनजी रवि कुमार गोरखपुर के मंडलायुक्त बने हैं. मुकेश मेश्राम को डीजी पर्यटन का भी चार्ज दिया गया है.
हैवानियत की हद पारः शादी से इनकार पर जीजा की बहन की कर दी हत्या, फिर शव से किया रेप, पढ़िए रूह कंपा देने वाला मामला
बलिया: मालिक की प्राण बचाने के लिए कोबरा से भिड़ गया डॉगी, अपनी जान देकर निभाई वफादारी
OMG: टॉयलेट सीट के अंदर से जीभ फड़फड़ाते हुए निकला नाग, Viral Video में देखें क्या हुआ
WATCH LIVE TV
