News in Brief

प्रयागराज: महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत (Indrakant Tripathi Death Case) मामले में फरार चल रहे निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार (IPS Manilal Patidar) की तलाश तेज हो गई है. शुक्रवार को एडीजी प्रयागराज जोन ने मणिलाल पर 1 लाख का इनाम घोषित कर दिया. आपको बता दें कि पूर्व में उन पर 50 हजार का इनाम घोषित था. 

तलाश में जुटी STF 
मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की दो टीमें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक सर्विलांस और अन्य सूत्रों से पूर्व कप्तान की तलाश की जा रही है. इसके अलावा एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की भी टीम लगाई गई है. 

ये भी पढ़ें- साथी की मौत से गुस्साए कैदियों ने जौनपुर जेल में किया कब्जा, परिसर में लगाई आग, दागने पड़े आंसू गैस के गोले

कोर्ट ने दिखाई थी सख्ती
बीते दिनों इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए की गयी पुलिस कार्यवाही की पूरी जानकारी मांगी है. कोर्ट ने पूछा था कि जब अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट से खारिज हो गयी, तो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्या प्रयास किये गये. वहीं, हाईकोर्ट ने विवेचना कर रही जांच एजेंसी को 14 जून तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, महोबा के क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी अपनी कार में 8 सितंबर को गोली लगने के कारण घायल पाये गये थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. व्यापारी की 13 सितंबर को अस्पताल में मौत हो गई. मौत से कुछ दिन पहले ही व्यापारी ने मणिलाल पाटीदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. 

ये भी देखें- Viral Video: नहीं देखा होगा ऐसा हिम्मती शख्स, पानी में मगरमच्छों के साथ कर रहा है मस्ती

लगे थे ये आरोप
इंद्रकांत की मौत के बाद उनके भाई ने आरोप लगाया कि पाटीदार ने त्रिपाठी से 6 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. मणिलाल ने धमकी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर रकम नहीं दी तो जान से मार दिया जाएगा या जेल भेज दिया जाएगा. इसके बाद पाटीदार को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सेवा से निलंबित करके जांच का आदेश जारी किया गया. मणिलाल पाटीदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज है. भगोड़ा घोषित करते हुए मणिलाल पर पहले 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था. जिसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है. 

ये भी देखें- Viral Video: भेड़ से छेड़छाड़ कर रही थी महिला, देखें कैसे हो गया बुरा हाल

WATCH LIVE TV