News in Brief

लखनऊ: रोजगार देने में उत्तर प्रदेश; दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल जैसे अन्य कई राज्यों से आगे है. इसकी जानकारी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के ताजा सर्वे में दी गयी है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने इसका दावा करते हुए बताया कि मई महीने में यूपी की बेरोजगारी दर 6.9 फीसदी रही है. कोरोना काल में भी यूपी में रोजगार देने का सिलसिला जारी रहा.

इन राज्यों से निकला आगे 
दरअसल, सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी (सीएमआईई) ने एक सर्वे जारी किया है. इसमें मई महीने की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में बेरोजगारी दर 6.9 फ़ीसदी रही है. जबकि देश की राजधानी दिल्ली में बेरोजगारी दर 45.6% , राजस्थान में 27.6%, केरल में 23.5%, पश्चिम बंगाल में 19.3%, तमिलनाडु में 28.4%, झारखंड में 16%, आंध्र प्रदेश में 13.5%, पंजाब में 8.8 % और छत्तीसगढ़ में 8.3%  है. 

ये भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने मांगा जवाब तो तेज हुई तलाश, फरार IPS मणिलाल पाटीदार 1 लाख का इनामी घोषित 

नौकरी देने का भी बनाया रिकॉर्ड 
इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने एक बयान में बताया है कि कि योगी सरकार ने पिछले चार सालों में युवाओं को चार लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड बनाया है.  

ये भी देखें- Viral Video: Zoo में फोटो खिंचवा रहा था शख्स, Panda ने ऐसे उतरवा ली उसकी शर्ट!

फिल्म सिटी से भी मिलेगा रोजगार 
गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया है. इसका निर्माण कार्य तीन फेज़ में होगा. फिल्म सिटी की परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की जिम्मेदारी सीबीआरई (CBRE) कंपनी को सौंपी गई है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी 7 जून को सरकार को अपनी फाइनल रिपोर्ट भेजेगी. फिल्म सिटी के जरिए हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा. 

ये भी देखें- Viral Video: नहीं देखा होगा ऐसा हिम्मती शख्स, पानी में मगरमच्छों के साथ कर रहा है मस्ती

WATCH LIVE TV