News in Brief

शैलेंद्र सिंह ठाकुर/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद 2 महीने तक बलात्कार किया गया. पुलिस ने इस मामले आरोपी खैराडीह सैदा निवासी राकेश मरावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें-बड़ी लापरवाही: कोरोना काल में भक्तों की होड़, कलश यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़, वीडियो वायरल

एएसपी उमेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि खैराडीह सैदा की नाबालिग किशोरी 25 मार्च की रात करीब 11 बजे घर में किसी को बिना बताए कही चली गई थी. जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे तलाशने की कोशिश की. तब पता चला कि उसे कोई अज्ञात व्यक्ति उसे भगा कर ले गया है.

जिसकी शिकायत उन्होंने सकरी थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद से पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. जिसपर पुलिस को पता चला कि गांव का ही राकेश मरावी नाम का एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया था. 

ताऊ के घर पर रखकर कर रहा था शोषण
पुलिस ने बताया कि राकेश मरावी ने किशोरी को अपने ताऊ के घर ग्राम तिल्दा नेवरा सिमगा में रखा था. जहां उसने लगातार दो महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन 25 मई को वापस आकर वह अपने घर में छुप कर बैठा था.

मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर पहुंच गई और उसके कब्जे से अपहृत बालिका को छुड़ाकर परिजनों के हवाले किया. पुलिस ने राकेश मरावी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 363, 376, 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की. 

Watch LIVE TV-