News in Brief

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC Recruitment 2021) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 102 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे है. आयोग ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी ऑफिशियल बेवसाइट पर जारी कर दिया है. बता दें कि आवेदन का मोड ऑनलाइन है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 1 जुलाई और अंतिम रूप से भरे एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी डेट 5 जुलाई निर्धारित की गई है. 

आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 26 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है.  

ये भी पढ़ें- जानें ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों बना होता है ‘X’ का निशान, क्या होता है LV का मतलब?

पदों का विवरण
102 पदों में सबसे ज्यादा 48 पद बाल रोग की विशेषज्ञता से जुड़े हैं. इनमें 18 पीडियाट्रिक्स, 2 पीडियाट्रिक इंडोक्राइनोलॉजी, 3 पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, 2 पीडियाट्रिक गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, 2 पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी, 3 पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी, 9 पद पीडियाट्रिक सर्जरी और 9 पद नियोनेटोलॉजी के हैं. 

वहीं, अन्य पदों में एनेस्थीसियोलॉजी के 12, पैथालॉजी के 6, यूरोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के 3, जनरल मेडिसिन के 3, जनरल सर्जरी के 3, कार्डियोवस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी के 3, सर्जिकल अंकोलॉजी के 3, माइक्रोबायोलॉजी के 2, स्त्री रोग के 2, ब्लड बैंक व न्यूरोलॉजी के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी. 

ये भी देखें- Viral Video: नहीं देखा होगा ऐसा हिम्मती शख्स, पानी में मगरमच्छों के साथ कर रहा है मस्ती

एक हफ्ते में दूसरी बार हो रही है भर्ती 
आपको बता दें कि लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग (एलोपैथी) में सीधी भर्ती के तहत एक हफ्ते में दूसरी बार डॉक्टरर्स की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे है. इससे पहले 28 मई को भी एक विज्ञापन जारी किया गया था. जिसमें कुल 3620 पदों पर भर्ती की जानी है. इसमें सबसे ज्यादा 600 पद पीडियाट्रीशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) के थे. 

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. 

नोटिफिकेशन-: 6 जून, पढ़ने के लिए क्लिक करें. 
नोटिफिकेशन-:  28 मई, पढ़ने के लिए क्लिक करें. 

ये भी देखें- Viral Video: Zoo में फोटो खिंचवा रहा था शख्स, Panda ने ऐसे उतरवा ली उसकी शर्ट!

WATCH LIVE TV