
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले 3 फिट के विपिन अर्कवंशी शादी नहीं होने के कारण परेशान है. विपिन शादी के लिए जिले के अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं. फिर भी उनकी शादी नहीं हो पा रही है. अब वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शादी कराए जाने की मांग कर रहे हैं.
नहीं हो रही शादी
जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्देपुरवा का रहने वाले विपिन अर्कवंशी एक नर्सरी में काम करते हैं. विपिन का कद कम होने की वजह से उनकी शादी का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है. विपिन का कहना है कि उन्हें जीवन यापन करना एक समस्या नजर आने लगा है. सीएम योगी आदित्यनाथ के पास तो हर समस्या का निदान है.
मुख्यमंत्री ही कर सकते हैं विवाह का सपना पूरा
विपिन का कहना है कि कम हाइट की वजह से उसके विवाह का टूटता सपना मुख्यमंत्री ही सच कर सकते हैं. कद कम होने के कारण विपिन को कई लड़किया शादी से मना कर दी हैं.विपिन अपने 2 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं.
नर्सरी में करते हैं काम
विपिन बताते हैं कि वह एक पौधों की नर्सरी में कार्य करते हैं जहां 5 हजार रुपये सेलरी मिलती है. उसके पास घर मकान व दुकान है, जिससे परिवार का पेट पाल सकता है. लड़की कैसी भी हो चलेगी. विपिन ने कहा कि शामली में मेरे जैसी हाइट के एक युवक अजीम मंसूरी की शादी कराई थी. मेरी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील है कि मेरी भी शादी करवा दें.विपिन को भरोसा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ उनकी मांग पर ध्यान देंगे. जिससे उनका भी एक वैवाहिक जीवन हो सके.
पवन सिंह का नया गाना ‘पुदीना ऐ हसीना’ हुआ रिलीज, देसी अंदाज में आ रहे हैं नजर
OMG: टॉयलेट सीट के अंदर से जीभ फड़फड़ाते हुए निकला नाग, Viral Video में देखें क्या हुआ
WATCH LIVE TV
