News in Brief

विमलेश मिश्र/मंडला: कोरोना महामारी के इस दौर में बीमारी का इलाज जब तक नहीं था, हर कोई डरा हुआ था. लेकिन आज जब वैक्सीन के रूप में हमें एक कारगर इलाज मिल गया है, तब भी एक सबसे बड़ी बीमारी लोगों के मन में घर किए हुए है. ये बीमारी है अफवाह और जागरूकता के अभाव की. मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम टीका लगाने के लिए जा रही है. लेकिन ग्रामीणों द्वारा उन्हें ये कह कर भगा दिया जा रहा कि वैक्सीन लगवाने से लोग मर रहे हैं. इसलिए वो भी वैक्सीन नहीं लगवाएंगे. 

टीका लगवाने से हो रही मौत!
अफवाहों और गलत सूचनाओं का ये नजारा मंडला जिले के गांवों में देखने को मिला. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे. विभाग के कर्मचारी उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए समझाइश देने लगे. ज्यादातर लोगों का कहना था कि सुई यानी कि वैक्सीन लगवाने से उनके गांव में लोगों की जान जा रही है. इसलिए वे भी वैक्सीन नहीं लगवाएंगे. 

यह भी पढ़ेंः- कर्मचारियों के लिए खुशखबरीः एक जुलाई से मिल सकता है इंक्रीमेंट, मिलेगा इतने हजार का फायदा

दीवार पर लिखे जा रहे स्लोगन
ग्रामीणों को जागरूक करने और वैक्सीन के प्रति उनका डर दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं. दीवारों पर स्लोगन और नारों की मदद से जागरूक किया जा रहा. लोगों के घर-घर जाकर जानकारी दी जा रही. खास बात तो ये कि लोगों में कोरोना वायरस से ज्यादा खौफ वैक्सीन का लग रहा है. 

‘निगेटिविटी जल्दी फैलती है’
इस पूरे मामले पर CMHO श्रीनाथ सिंह ने कहा कि ये वक्त पॉजिटिव बातें फैलाने का है, जो वे कर रहे हैं. सकारात्मकता को फैलने में समय लगता है कि लेकिन निगेटिविटी हवा की गति से फैलती है. उनकी ओर से सभी प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें अब भी उम्मीद है कि वे इस प्रयास में जरूर कामयाब होंगे. 

यह भी पढ़ेंः- बुरहानपुर नगर पालिका आयुक्त को सरकार ने किया निलंबित, विवादों से रहा नाता, निगमकर्मियों को बनाकर रखते थे बॉडीगार्ड

WATCH LIVE TV