News in Brief

Jaipur : कोविड-19 संक्रमण (Coronavirus) की तीसरी लहर से बच्चों के संक्रमित होने के अंदेशे के बीच राजस्थान में बच्चों के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेके लोन अस्पताल ने तैयारियां तेज कर दी गई हैं. अस्पताल (J K Lone Hospital Jaipur) में एडवांस आईसीयू तैयार किया जा रहा है. दवाइयों की खरीद भी शुरू कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें-Corona में भामाशाह ने लोगों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, मसीहा बने आशुसिंह सुरपुरा

जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविंद शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 की तीसरी लहर का अंदेशा जताया जा रहा है. जिसको देखते हुए राज्य सरकार (Rajasthan Government) की ओर से कुछ दिशा-निर्देश भी प्राप्त हुए हैं. ऐसे में अस्पताल की ओर से पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है. जिसके तहत एक 30 बेड का एडवांस आईसीयू (Advance ICU) तैयार किया जा रहा है. जिसे तकरीबन 1 महीने के अंदर शुरू कर दिया जाएगा. इसके अलावा एक अन्य 30 बेड के एडवांस आईसीयू की परमिशन भी सरकार की ओर से मिल चुकी है.

कुल 774 बेड अस्पताल में मौजूद हैं जिन पर ऑक्सीजन (Oxygen) की सुविधा उपलब्ध 

इनमें से 600 बेड को जरूरत पड़ने पर संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए रिजर्व रखा है.

अस्पताल में 25 बेड आईसीयू के मौजूद हैं जिनमें 10 सर्जिकल आईसीयू के बेड भी शामिल.

इसके अलावा 160 एनआईसीयू के बेड अस्पताल में मौजूद.

अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी को 24 घंटे के लिए किया गया शुरू.

RUHS में दो फ्लोर एडवांस बुक रहेंगे. 

कोविड की तीसरी लहर आयी तो कौनसी दवाइयों की होगी जरूरत उसकी सूची भेजी गई राज्य सरकार को, खरीद भी शुरू. 

हाल ही में जब कोविड-19 की दूसरी लहर पीक पर थी. तब कोरोना के इलाज से जुड़ी दवाइयों की किल्लत भारी मात्रा में देखने को मिली थी. ऐसे में जेके लोन अस्पताल प्रशासन ने दवाओं की खरीद के लिए सरकार को लिस्ट भी भेजी है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविंद शुक्ला का कहना है कि यदि बच्चों में संक्रमण के मामले अधिक बढ़ते हैं तो इलाज के लिए दवाइयों की जरूरत होगी. ऐसे में एडवांस में दवाइयों की खरीद के लिए सरकार को दवाइयों की लिस्ट भी भेज दी गई है. इसके अलावा अस्पताल में चार ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जा रहे हैं. जिसके बाद अस्पताल ऑक्सीजन उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा. बताया जा रहा है कि चार ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) जयपुर के जेके लोन अस्पताल में शुरू किए जाएंगे. जिनका काम शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-राजस्थान सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत: गहलोत