
Patna: राजधानी पटना बैरिया पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (Patliputra Bus Terminal) से दक्षिण बिहार नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई आदि की बसे 15 जून से खुलने लगेंगी. वहीं, 15 जुलाई सें पूरे बिहार की बसे यहां से आएंगी और जाएंगी. लेकिन वर्तमान में मीठापुर बस स्टैंड को बंद कर दिया जाएगा. वहीं, नए बस अड्डा से बसे खुलने में अब जब दस दिनों से भी कम वक्त बाकी है.
ये भी पढ़ेंः बिहार में अपराध नियंत्रण पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM नीतीश कुमार
इस बस अड्डा का शुरुआत 2020 चुनाव के पहले सितंबर महीने में हुई थी. चुनावी घोषणा के ठीक पहले आनन-फानन में यह टर्मिनल का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने किया था. उस वक्त उन्होने कहा था कि ‘पंद्रह दिनों के अंदर यहां से बसे खुलने लगेगी.’ लेकिन अब छह महीने से अधिक के वक्त के बाद यह शुरू किया जा रहा है.
25 एकड़ में बन रहा पाटलिपुत्र बस टर्मिनल में क्या कुछ सुविधाएं होगी:-
- नगर बस सेवा 100 -200 बसें
- सूचना केंद्र, फ्री वाईफाई जोन
- पेयजल दो ट्यूबवेल, ओएसटी वाटर टैंक लॉरी
- आगमन भवन जी प्लस चार- 16,167 वर्गमीटर
- प्रस्थान भवन जी प्लस चार- 17,526 वर्गमीटर
- व्यावसायिक भवन जी प्लस आठ- 2,335.90 वर्गमीटर
- लिंक ब्लॉक जी प्लस छह- 3,700.50 वर्गमीटर
- वर्कशॉप जी प्लस दो- 1,734.3 वर्गमीटर
- फ्यूल फिलिंग स्टेशन 100 वर्ग मीटर
इधर, अधूरे बस टर्मिनल को शुरू किए जाने पर विपक्ष हमलावर है. राजद विधायक और अधिवक्ता राकेश रौशन ने कहा है कि ‘बिहार सरकार जल्दबाजी में है. बस टर्मिनल का शुभारंभ जिस जल्दबाजी में किया गया है. इससे पता चलता है कि यह सरकार क्रेडिट लेनी के लिए बनी है.’ उन्होंने कहा कि ‘पूरी तरह से अधूरे बस टर्मिनल को चुनाव के पहले खोल दिया गया. छह महीने बीतने के बाद भी अभी वहां पर कोई सुविधाएं नहीं है और ना ही पूरी तरह से भवन तैयार है और ना ही वहां पर यात्रियों के लिए सुविधाएं हैं.’
ये भी पढ़ेंः सरकार के लिए मुसीबत बनी मांझी की नई डिमांड! विपक्ष बोला- मांग पूरी नहीं हुई तो छोड़ दें NDA
वहीं नए बस टर्मिनल को खोले जाने की तिथि घोषणा पर सत्ताधारी दल खुश नजर आ रहे है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अजीत चौधरी ने कहा कि ‘बिहार सरकार जनता को हर दिन नए सुविधाएं दे रही है. हमारी सरकार विकास वाली सरकार है. एनडीए (NDA) की सरकार हर दिन विकास के नए आयाम गढ़ रही है.’ उन्होंने कहा कि ‘नए बस टर्मिनल पर बिहार के यात्रियों को हर तरह की सुविधाएं मिलेगी.’
