News in Brief

लखनऊ: हर अलग Blood Group के शख्स पर कोरोना का प्रभाव भी अलग होता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ ब्लड ग्रुप पर कोरोना का असर कम होता है तो कुछ पर बहुत गंभीर. SGPGI लखनऊ के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर अतुल सोनकर ने कई रिसर्च पेपर्स के आधार पर जानकारी दी है कि AB और B Blood Group वाले लोगों को कोरोना से सावधान रहना चाहिए. इनमें कोरोना का संक्रमण ज्यादा पाया जा रहा है और वह भी गंभीर अवस्था में. वहीं, O Blood Group पर इसका असर थोड़ा कम है. प्रोफेसर का कहना है कि O ब्लड ग्रुप वाले ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं.

प्रयागराज, बहराइच और कौशांबी को मिले नए DM, इन अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

CSIR के रिसर्च पेपर का दिया हवाला
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से प्रो. सोनकर ने जानकारी दी है कि CSIR द्वारा जारी किए गए रिसर्च पेपर में बताया गया है कि AB और B ब्लड ग्रुप के लोगों को सावधान रहना चाहिए. वहीं, O ब्लड ग्रुप वालों को थोड़ा आराम हो सकता है. इन लोगों में ज्यादातर माइल्ड सिंपटम्स देखे गए हैं. 

ट्रेनिंग शुरू भी नहीं हुई कि 60 कैंडिडेट्स ने छोड़ दी UP Police की नौकरी, सामने आई यह वजह

मांसाहारियों के लिए कही ये बात
बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट सीरो पॉजिटिव सर्वे के डेटा के आधार बनाई गई है. इस रिसर्च के लिए देश में 10 हजार लोगों का डेटा शामिल किया गया. वहीं, 140 डॉक्टर्स की टीम ने इसका एनालिसिस किया. वहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया कि मांसाहारियों के मुकाबले शाकाहारी लोगों कोरोना वायरस संक्रमण कम पाया गया. 

इस नगर निगम की पहल: कोरोना में जिस परिवार ने अपनों को खोया, उनसे नहीं लिया जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स

लापरवाही की जरूरत नहीं
ऐसा हो सकता है कि O ब्लड ग्रुप वालों का इम्यून सिस्टम शायद बाकी ब्लड ग्रुप के लोगों से थोड़ा स्ट्रॉन्ग हो. इसका मतलब यह नहीं हुआ कि इस चीज की पुष्टि कर दी गई है कि O ब्लड ग्रुप वाले सेफ हो गए हों. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना सबके लिए जरूरी है. वह पूरी तरह इस वायरस से इम्यून नहीं हैं. इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि यह सिर्फ एक सैंपल सर्वे है.

WATCH LIVE TV