
Jaisalmer: जिले के सरपंच संघ जिलाध्यक्ष जैसलमेर गजेंद्र सिंह (Gajendra Singh) ने बताया कि कोविड महामारी (Covid Pandemic) के दौरान पूरे देश में ऑक्सीजन संकट (Oxygen Crisis) देखा गया, तब सभी ने प्रकृति और पेड़ों के महत्व को महसूस किया.
यह भी पढे़ं- World Environment Day पर NSUI का ‘पौधरोपण अभियान’, बोली- 10 साल तक करेंगे देखभाल
ऐसी परिस्थितियों में आज हमें अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाने को संकल्पित होना चाहिए. पेड़ हमारी पृथ्वी के लिए ऑक्सीजन (Oxygen) की प्राकृतिक फैक्ट्री हैं.
यह भी पढे़ं– एक पर्यावरण प्रेमी ऐसा भी, दो दशकों में लगा और लगवा चुका है 2 लाख पौधे
पेड़ पक्षियों और पशुओं के लिए घरौंदा और आश्रय स्थल भी हैं. पेड़ों का हमारे पारस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) संवारने में अहम योगदान है. अतः हम पीपल, बरगद, नीम, अर्जुन, जामुन आदि वे पेड़ अधिक मात्रा में लगाएं जो ऑक्सीजन का ज्यादा उत्पादन करते हैं.
पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जरूरत
पर्यावरण के प्रति लोगों की बढ़ती अनदेखी का ही परिणाम है कि आज दिनों-दिन प्राकृतिक खतरे बढ़ते जा रहे हैं. अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा तो हम भी जीवित नहीं रहेंगे. यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम प्रकृति को उसके मूल स्वरूप में रखने की कोशिश करते हुए छेड़छाड़ न करें. हमें सीमित मात्रा में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए, ताकि अपनी भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.
और क्या कहना है गजेंद्र सिंह का
गजेंद्र सिंह ने बताया कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सत्तो में पौधरोपण किया. साथ ही संकल्प लिया की, पूरी ग्राम पंचायत को हरा भरा बनाने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित कर बड़ी संख्या में पेड़ लगाए भी जाएंगे और उन्हें संरक्षित भी किया जाएगा, जिससे की हमें स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिले, हम स्वस्थ रह सकें और पर्यावरण को समृद्ध बना सके.
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर दिनेश राठी, प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह, भीमाराम, भुगराराम, शक्ति सिंह, गिरिराज सिंह, मानवेन्द्र, कल्याण सिंह, पंचायत सहायक अनोपाराम, भगवान सिंह, चेतन, हेमाराम, लूणाराम, कमल सिंह राजेन्द्र के सभी ग्रामवासियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.
Reporter- Shankar Dan
