
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ का आज जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने उनको शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर बात की जबकि अन्य नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी. बसपा सुप्रीमो मायावती और अबसे कुछ देर पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी फोन कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा- उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में उ. प्र. उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें.
उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उ. प्र. उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 5, 2021
उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी.
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठाधीश्वर आदरणीय श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ आयुष्य हेतु भगवान बदरी विशाल जी और बाबा केदार जी से प्रार्थना करता हूँ। pic.twitter.com/MuiNUj5Cho
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) June 5, 2021
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी.
उत्तर प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री, मा. श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश #COVID19 से शीघ्र पूर्णत: मुक्त हो और विकास पथ पर तीव्र गति से बढ़े, शुभकामनाएं!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 5, 2021
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सीएम योगी को ट्वीट कर बधाई दी
सुशासन और विकास के पर्याय,उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले मा० मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु करें।प्रदेश आपके नेतृत्व में प्रगति के नए आयाम छूए। pic.twitter.com/mAZnOsErP1
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) June 5, 2021
Watch Live TV
