News in Brief

Ranchi: पूर्व सीएम रघुवर दास, एडीजे अनुराग गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अजय कुमार से जुड़े हॉर्स ट्रेडिंग मामले पर पीसी एक्ट की धारा जोड़ने को लेकर रांची सिविल कोर्ट में आज वर्चुअल सुनवाई हुई.

जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है. इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को निर्धारित की गई है. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से सहायक लोक अभियोजक श्रद्धा जया टोपनो ने अपना पक्ष रखा.

बचाव में उतरी बीजेपी 
बीजेपी प्रवक्ता सरोज सिंह ने इस मामले में कहा कि हेमंत सोरेन सरकार बदले की भावना से राजनीति कर रही है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब क्राइम हुआ ही नहीं तो फिर क्राइम का धारा कैसे रहेगा? उन्होंने कहा कि इस मामले में जानबूझकर आरोपी बनाने के लिए अलग से दोबारा धारा जोड़ा जा रहा है.

बीजेपी नेत्री ने यह भी कहा कि इस सरकार व अधिकारी की मंशा ठीक नहीं है. अलग से धारा जोड़कर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है सरकार अपने विरोधियों को कुचलने का काम कर रही है.

जेएमएम का जवाब
वहीं, जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, ‘बीजेपी को इस तरह की बातें करने से बचना चाहिए. उन्हें शर्म आनी चाहिए.’ 

मनोज पांडेय ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार पहले की सरकारों की तरह पूर्वाग्रह से ग्रसित करने का काम करने वाली सरकार नहीं है. इस सरकार की मंशा साफ है कि जिन लोगों ने कानून को अपना बंधक बना लिया था, निश्चित तौर पर कानून उनके खिलाफ अपना काम करेगा. सरकार की कोई भूमिका नहीं है.  

‘गलत करेंगे तो कार्रवाई होगी ही’
इसके अलावा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पीसी एक्ट लगना ही था. अगर गलत करेंगे तो जिस एक्ट के तहत कार्रवाई होती है तो उसी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी लेकिन इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- बिहार: 1977 में पहली बार इलेक्शन लड़े थे नीतीश कुमार, जानें किस नेता से मिली थी हार

उन्होंने कहा कि सरयू राय के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी इस पर राजनीति कर रही है. सरयू राय किसको वोट किए दीपक प्रकाश को वोट किए हैं तो कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी चाहती है किस प्रकार रघुवर दास को पार्टी से दरकिनार करें और बदले की राजनीति की बात की जाती है तो रघुवर दास से ज्यादा किसी ने बदले की राजनीति नहीं की. उनकी बदले की राजनीति स्वजातीय योगेंद्र साहू के साथ की गई उनकी पत्नी के साथ किया गया. 

(इनपुट- अभिषेक भगत)