
महराजगंज/अमित त्रिपाठी: यूपी के महराजगंज से लव जिहाद का मामला सामने आया है. आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के शख्स ने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर ली. इतना ही नहीं शख्स ने बच्चों का खतना कराने की भी कोशिश की. जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया.
इस बात की जानकारी जब हिंदूवादी संगठन को मिली तो पीड़िता को आरोपी के कब्जे से आजाद करवाया और मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिला की हिंदू धर्म में वापसी कराई. वहीं, मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिला का हिंदू धर्म मे वापसी करने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला नौतनवा थाना क्षेत्र का है. यहां एक महिला के पति की तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जिसके बाद उसकी मुलाकात मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति से हुई. महिला का आरोप है कि शख्स ने झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया फिर उसके साथ निकाह किया. शादी के बाद महिला पूर्व पति से हुए अपने दोनों बच्चों के साथ शख्स की पत्नी बनकर रहने लगी.
ये भी देखें- Viral Video: इस Cute बच्चे का डांस और एक्सप्रेशन देख फैन हुए लोग, आपने देखा क्या?
बच्चों के धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव
पीड़िता के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद उसका पति जबरन दुष्कर्म करने लगा. साथ ही उसके पूर्व पति से हुए दोनों बच्चों का भी धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने लगा. वहीं, महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करने लगा. महिला ने बताया कि आरोपी व्यक्ति दोनों बच्चों के धर्म परिवर्तन कर उनके धार्मिक संस्कार (खतना) का दबाव बनाने लगा.
इन सभी बातों से तंग होकर महिला हिंदूवादी संगठन हिंदू युवा वाहिनी और पुलिस के पास जाने को मजबूर हो गई. शनिवार को महिला ने एक मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू धर्म में अपनी वापसी कर ली. अब वह आरोपी पति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की आस में है.
ये भी देखें- Viral Video: जंगल में शेरनी से भिड़ गया कुत्ता, यूजर्स बोले- हिम्मत तो देखो डॉगी की!
धर्माचार्यों की मौजूदगी में हुई हिंदू धर्म में वापसी
महिला की मदद में जुटे हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे का कहना है कि न्याय की गुहार को लेकर एक महिला कुछ दिन पहले उनके कार्यालय पहुंची थी. एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा महिला के साथ जबरन दुष्कर्म और उसके बच्चों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है. शनिवार को सभी धर्माचार्यों की मौजूदगी में उस महिला का शुद्धिकरण कर हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है.
ये भी पढ़ें- UP में कोरोना पर लग रही लगाम! बीते 24 घंटे में 1092 नए केस, 4346 लोग हुए ठीक
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति की मौत की मौत के बाद वह गांव के मुस्लिम व्यक्ति के संपर्क में आई. जिसने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही महिला का धर्म परिवर्तन भी कराया गया है. इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. शख्स के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
WATCH LIVE TV
